
दिल्ली में सस्ता घर खरीदने का सुनहरा मौका, सिर्फ 7.91 लाख रुपये में मिल रहा है DDA फ्लैट
AajTak
DDA housingscheme 2022: दिल्ली विकास प्राधिकरण के ये फ्लैट्स उत्तरी दिल्ली के नरेला (Narela) में बने हुए हैं. डीडीए की वेबसाइट के जरिए आसान स्टेप में इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. EWS फ्लैट के लिए बुकिंग अमाउंट 10,000 रुपये, जबकि LIG फ्लैट का बुकिंग अमाउंट 15,000 रुपये रखा गया है.
अगर आप दिल्ली एनसीआर में जॉब करते हैं और देश की राजधानी में अपने हर का सपना देख रहे हैं. तो फिर आपके पास बेहतरीन मौका है. DDA Housing Scheme के जरिए आप बेहद कम दाम में अपने सपनों का आशियाना खरीद सकते हैं. इस स्कीम के तहत दिल्ली विकास प्राधिकरण 8500 फ्लैट की बिक्री कर रहा है. इनकी कीमत 7.91 लाख रुपये से शुरू होती है.
अलग-अलग कैटेगरी में इतनी कीमत दिल्ली विकास प्राधिकरण ने ईडब्ल्यूएस (EWS) और एलआईजी (LIG) कैटेगरी के इन फ्लैट्स की बिक्री शुरू की है. इन दोनों कैटेगरी के फ्लैटों की कीमत की बात करें तो डीडीए ने ईडब्ल्यूएस फ्लैटों (EWS Flat) की कीमत न्यूनतम 7.91 लाख रुपये से लेकर अधिकतम 12.42 लाख रुपये तक निर्धारित की है. इसके साथ ही एलआईजी फ्लैट की कीमत 18.10 लाख रुपये से शुरू होती है और अधिकतम 22.80 लाख रुपये तक पहुंचती है.
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी डीडीए के इन फ्लैटों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बीते सोमवार से शुरू हो चुकी है. अगर आप भी ये फ्लैट खरीदना चाहते हैं, तो डीडीए की वेबसाइट के जरिए आसान स्टेप में इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इन 8,500 फ्लैटों में से EWS फ्लैट के लिए बुकिंग अमाउंट 10,000 रुपये, जबकि LIG फ्लैट का बुकिंग अमाउंट 15,000 रुपये रखा गया है.
पहले आओ, पहले पाओ पॉलिसी हाउसिंग अथॉरिटी ने एक ट्वीट के जरिए एस स्कीम के शुरू होने की जानकारी साझा की है. इसके साथ ही डीडीए के ट्वीट में साफ कहा गया है, कि ये अपने सपनों का घर खरीदने का मौका है और आप ऑनलाइन पेमेंट कर अपना फ्लैट तुरंत बुक करा सकते हैं. दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने कहा है कि इन फ्लैटों को पहले आओ, पहले पाओ (First Come First Serve) के आधार पर बेचा जा रहा है.
PMAY योजना का मिलेगा लाभ बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 housing scheme online के तहत फ्लैट खरीदने वाले व्यक्ति को और भी लाभ मिलेंगे. इनमें क्रेडिट लिंक्ड योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ भी खरीदरों को दिया जाएगा. इन फ्लैटों को बुक कराना बेहद आसान है और इसके लिए कोई भागदौड़ करने की जरूरत भी नहीं है. खरीदार वेबसाइट http://www.dda.gov.in और http://www.eservices.dda.org.in के जरिए इसे बुक कर सकते हैं.
नरेला में मौजूद हैं ये फ्लैट्स दिल्ली विकास प्राधिकरण के ये ईडब्ल्यूएस (EWS) और एलआईजी (LIG) फ्लैट्स उत्तरी दिल्ली के नरेला (Narela) में बने हुए हैं. जो हरियाणा बॉर्डर पर स्थित हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, नरेला के विकास के लिए डीडीए ने कई तरीके से निवेश किया है. इसमें तहत चौड़ी सड़कें, पानी सप्लाई की लाइनें, मार्केट प्लेस और पुलिस चौकी के लिए जमीन समेत अन्य कई क्षेत्र शामिल हैं. इसके अलावा डीडीए रिठाला-बवाला-नरेला कॉरिडोर के लिए चौथे फेज में मेट्रो लाइन के निर्माण में भी योगदान दे रहा है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










