
दिल्ली में सरेआम चाकू घोंपकर युवक की हत्या, 3 नाबालिगों ने वारदात को दिया अंजाम
AajTak
दिल्ली पुलिस के एक अफसर ने बताया कि 23 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है. जिसकी वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है. बुधवार को पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मदनगीर इलाके के निवासी मुकुल के रूप में हुई है.
राजधानी दिल्ली के दक्षिणी जिले में तीन नाबालिग लड़कों ने एक शख्स की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. इस वारदात को सरेआम अंजाम दिया गया. हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
दिल्ली पुलिस के एक अफसर ने बताया कि 23 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है. जिसकी वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है. बुधवार को पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मदनगीर इलाके के निवासी मुकुल के रूप में हुई है.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि मंगलवार की शाम करीब 5 बजे उन्हें मदनगीर इलाके में चाकू घोंपने की घटना की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल मुकुल को अस्पताल ले जाया गया. जहां बाद में उसकी मौत हो गई.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से एक मुकुल का पड़ोसी है और उसकी उसके साथ पुरानी रंजिश है. अब इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












