
दिल्ली में सभी प्रॉपर्टी नेशनल डॉक्यूमेंट सिस्टम के तहत होंगी रजिस्टर, जानें- क्या है NGDRS, कैसे करता है काम
AajTak
दिल्ली में अभी तक 2.31 लाख संपत्तियां NGDRS के तहत रजिस्टर्ड हैं, जबकि LG ने अधिकारियों को जनवरी 2025 तक सभी शेष संपत्तियों को NGDRS के तहत पंजीकृत करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही इसे दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) और दिल्ली नगर निगम (MCD) के संपत्ति डेटाबेस के साथ एकीकृत करने पर जोर दिया.
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जनवरी 2025 तक शहर की सभी संपत्तियों को नेशनल जेनेरिक डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम (NGDRS) के तहत रजिस्टर्ड कर प्रॉप्रटी के रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन के निर्देश जारी किए हैं. राजभवन के अधिकारियो के मुताबिक प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस को सुव्यवस्थित करने, पारदर्शिता बढ़ाने, प्रोसेसिंग टाइम कम करने, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के सभी 22 सब-रजिस्ट्रार ऑफिसों में नेशनल जेनेरिक डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम (NGDRS) लागू किया गया है.
दिल्ली में अभी तक 2.31 लाख संपत्तियां NGDRS के तहत रजिस्टर्ड हैं, जबकि LG ने अधिकारियों को जनवरी 2025 तक सभी शेष संपत्तियों को NGDRS के तहत पंजीकृत करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही इसे दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) और दिल्ली नगर निगम (MCD) के संपत्ति डेटाबेस के साथ एकीकृत करने पर जोर दिया.
क्या है NGDRS, कैसे करता है काम?
बता दें कि NGDRS अप्वॉइंटमेंट, इवेल्युएशन, पेमेंट, डॉक्यूमेंट डेटा एंट्री, प्रेजेंटेशन और रजिस्ट्रेशन के लिए एक ऑनलाइन इंडीग्रेटेड पोर्टल है. वहीं, NGDRS परियोजना वन नेशन वन सॉफ्टवेयर के कॉन्सेप्ट पर आधारित है. जो संपत्ति के डेटा को एक सुलभ डेटाबेस में इंटीग्रेट करती है. इससे संपत्ति के लेन-देन में भारी बदलाव आने की उम्मीद है, जिससे यह प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और बेहतर बन जाएगी.
NGDRS से क्या सुविधा होगी? अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया संपत्ति खरीदारों को प्रॉपर्टी के वास्तविक स्वामित्व की जांच करने और सर्टिफिकेशन की सुविधा देगी, जिससे धोखाधड़ी की आशंका खत्म हो जाएगी. हालांकि एनजीडीआरएस को पहले ही 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया जा चुका है, लेकिन दिल्ली में इसकी शुरुआत अहम मानी जा रही है. इसके जरिए एक फेसलेस रजिस्ट्रेशन प्रोसेस का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे फिजिकल डॉक्यूमेंटेशन और रजिस्ट्रेशन ऑफिस में व्यक्तिगत रूप से चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी.
दिल्ली के सभी 22 सब-रजिस्ट्रार ऑफिसों में NGDRS लागू

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











