
दिल्ली में सजा बाबा बागेश्वर का दरबार, महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ शुरुआत
AajTak
दिल्ली में बागेश्वर वाले बाबा का दरबार सज चूका है, कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा निकाल कर की गई. यह कलश यात्रा मधु विहार आईपी एक्सटेंशन के उत्सव मैदान तक निकाली गई. इस भव्य यात्रा में लाखों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. कल गुरुवार से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमान कथा की शुरुआत करेंगे.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











