
दिल्ली में शराबी रिश्तेदार की खौफनाक करतूत, बुजुर्ग महिला की चाकू घोंपकर हत्या, बेटी घायल
AajTak
दिल्ली पुलिस के एक अफसर ने इस खूनी वारदात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में मंगलवार को एक 60 वर्षीय महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई, जबकि उसकी बेटी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई.
Tilak Nagar Elderly Woman Murder Case: राजधानी दिल्ली में एक शख्स ने दो महिलाओं पर चाकू से हमला कर दिया. इस दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी हमलावर पीड़ित मां-बेटी का रिश्तेदार बताया जा रहा है.
दिल्ली पुलिस के एक अफसर ने इस खूनी वारदात के बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में मंगलवार को एक 60 वर्षीय महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई, जबकि उसकी बेटी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई.
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने आगे बताया कि बुजुर्ग मृतका की पहचान बीना और घायल महिला की पहचान उसकी 35 साल की बेटी तान्या के तौर पर हुई है. दोपहर करीब 2:30 बजे राहुल नामक व्यक्ति ने उन दोनों मां-बेटी पर हमला किया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इस हमले की सूचना दी.
डीसीपी विचित्र वीर के मुताबिक, हमलावर दोनों महिलाओं का रिश्तेदार बताया जा रहा है. हमले के बाद दोनों घायल महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान बीना की मौत हो गई. डीसीपी वीर ने बताया कि बीना और तान्या कुछ निजी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए राहुल के घर आई थीं.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शराबी राहुल अक्सर लोगों से झगड़ा करता था और महिलाओं पर चाकू से हमला करने के बाद वो मौका-ए-वारदात से फरार हो गया. उन्होंने बताया कि आरोपी राहुल की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं. उसे जल्द पकड़ा जाएगा.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









