
दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू से नहीं सुधरे हालात, तो संपूर्ण लॉकडाउन की संभावना से इनकार नहीं!
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दो बातें प्रमुख तौर पर कहीं हैं एक ये कि लॉकडाउन समाधान नहीं है, दूसरी ये कि अगर मामले रुकते नहीं हैं तो लॉकडाउन पर विचार किया जा सकता है. जिस तरह दिल्ली में अचानक से इतनी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं उस हिसाब से लग रहा है कि दिल्ली सरकार को दूसरे ऑप्शन पर सोचने में अधिक समय नहीं लगेगा.
दिल्ली में नाइट कर्फ्यू पहले से ही लागू है. लेकिन केजरीवाल सरकार के नए ऐलान के बाद अब वीकेंड कर्फ्यू भी लागू हो चुका है. शुक्रवार रात 10 से लागू हुआ ये कर्फ्यू सोमवार सुबह 6 बजे तक जारी रहने वाला है. आज पहले वीकेंड कर्फ्यू का पहला दिन है. वीकेंड कर्फ्यू आने वाले दिनों में भी इसी तरह ही जारी रहेगा जब तक कि कोई नया आदेश नहीं आ जाता है. लेकिन ऐसी भी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अगर वीकेंड कर्फ्यू से भी कोरोना मामले नहीं घटते हैं तो दिल्ली में जल्द ही संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा सकता है. इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दो बातें प्रमुख तौर पर कहीं हैं एक ये कि लॉकडाउन समाधान नहीं है, दूसरी ये कि अगर मामले रुकते नहीं हैं तो लॉकडाउन पर विचार किया जा सकता है. जिस तरह दिल्ली में अचानक से इतनी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं उस हिसाब से लग रहा है कि दिल्ली सरकार को दूसरे ऑप्शन पर सोचने में अधिक समय नहीं लगेगा.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











