
दिल्ली में रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी इंजीनियर की कार में मिली अनजान लाश, CCTV से हुआ हैरान करने वाला खुलासा
AajTak
दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन के पास एक रेलवे इंजीनियर की कार में बिहार के रहने वाले 28 साल के जावेद का शव मिला. जांच में खुलासा हुआ कि वह गलती से कार में बंद हो गया था और दम घुटने से उसकी मौत हो गई. CCTV फुटेज में जावेद को अंदर से दरवाजा खोलने की कोशिश करते देखा गया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट दम घुटने से मौत की बताई है.
दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास खड़ी कार में एक व्यक्ति की रहस्यमयी मौत से हड़कंप मच गया. यह घटना 31 अक्टूबर की शाम सामने आई, जब रेलवे इंजीनियर की कार की पिछली सीट पर 28 साल के युवक जावेद का शव बरामद किया गया. पुलिस जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई कि जावेद की मौत दम घुटने से हुई थी, जो गलती से कार के अंदर बंद हो जाने के कारण हुआ.
कार में मिली शख्स की लाश
पुलिस के अनुसार, शाम करीब 7:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि आनंद विहार स्टेशन के पास एक कार में एक युवक बेहोश पड़ा है. मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि युवक मृत अवस्था में था. जांच में उसकी पहचान बिहार के पूर्णिया निवासी जावेद के रूप में हुई. उसके पास से एक बैग, मोबाइल फोन और कपड़े बरामद किए गए. शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं.
पुलिस ने जब आस-पास के CCTV फुटेज खंगाले तो सारा घटनाक्रम स्पष्ट हो गया. फुटेज में दिखा कि सुबह 10:49 बजे रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) गुरु प्रताप ने अपनी कार पार्क की और ऑफिस चले गए. उन्होंने कार को लॉक नहीं किया था.
पेशे से मजदूर था जावेद
करीब 11:22 बजे, जावेद जो पेशे से मजदूर था और बिहार जाने के लिए आनंद विहार स्टेशन आया था, कार में जाकर पीछे की सीट पर बैठ गया. पुलिस का अनुमान है कि वह शायद धूप या भीड़ से बचने के लिए कार में बैठ गया था. लेकिन दोपहर 1:50 बजे, इंजीनियर के एक स्टाफ सदस्य ने कार से लंचबॉक्स निकालने के बाद दरवाजे को बंद कर दिया, बिना यह जाने कि अंदर कोई मौजूद है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











