
दिल्ली में रात 12 बजे तक होगा रामलीला का मंचन, सीएम केजरीवाल ने दिए आदेश
AajTak
लवकुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से मीटिंग में कहा कि दिल्ली में रामलीला मंचन और लाउडस्पीकर बजाने का समय रात 10 बजे तक ही होता है, जिसको बढ़ाकर रात 12 बजे तक किया जाए. वहीं, सीएम ने कहा कि MCD की तरफ से रामलीलाओं के ग्राउंड के आसपास दवाओं का समुचित छिड़काव किया जाएगा.
दिल्ली में 15 अक्टूबर से रामलीलाएं शुरू हो रही हैं, जिसे लेकर दिल्ली की सभी रामलीला कमेटियों ने तैयारी शुरू कर दी है. इसी को लेकर आज लालकिला की लवकुश रामलीला कमेटी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. लवकुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार, चेयरमैन पवन गुप्ता, अंकुर गोयल के साथ सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल भी शामिल हुए.
लवकुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से मीटिंग में कहा कि दिल्ली में रामलीला मंचन और लाउडस्पीकर बजाने का समय रात 10 बजे तक ही होता है, जिसको बढ़ाकर रात 12 बजे तक किया जाए, इस पर अरविंद केजरीवाल ने रजामंदी देते हुए कहा कि दिल्ली में रामलीलाओं का मंचन रात 12 बजे तक कर सकते हैं. इसको लेकर जल्दी ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा.
इसके अलावा लवकुश रामलीला टीम ने MCD संबंधित समस्या बताते हुए कहा कि आमतौर पर 40 दिनों के लिए कमेटियों को एमसीडी ग्राउंड की बुकिंग देती है, लेकिन कुछ जगहों पर MCD की तरफ से 10 दिन की ही बुकिंग की अनुमति मिली है. जिसको कि बढ़ाया जाना चाहिए. इस मुद्दे पर भी सीएम केजरीवाल ने कहा कि वो MCD को आदेश देंगे कि ज्यादा से ज्यादा दिनों के लिए रामलीला कमेटियों को ग्राउंड बुकिंग की अनुमति दी जाए.
इसके अलावा सीएम ने आश्वासन दिया कि MCD की तरफ से रामलीलाओं के ग्राउंड के आसपास दवाओं का समुचित छिड़काव किया जाएगा, ताकि मच्छर नहीं पनप पाएं.
सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री हर साल रामलीला और दशहरे पर शामिल होते हैं और इस साल भी शामिल होंगे. दिल्ली में छोटी बड़ी लगभग 650 रामलीलाएं होती हैं. जिनसे लाखों लोगों का रोजगार जुड़ा हुआ है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










