
दिल्ली में रफ्तार का कहर, कनॉट प्लेस में कार चालक ने शख्स को टक्कर मारने के बाद 10 मीटर घसीटा, हुई मौत
AajTak
दिल्ली में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. कार चालक ने पहले एक शख्स को टक्कर मार दी और उसके बाद भागने के चक्कर में उसे 10 मीटर तक घसीटता रहा. पीड़ित कार की टायर में फंस गया था जिस वजह से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. दिल्ली के दिल कहे जाने वाल कनॉट प्लस में पहले एक कार ने शख्स को टक्कर मार दी. इतना ही नहीं कार चालक ने उस घायल व्यक्ति को 10 मीटर तक सड़क पर घसीटा जिससे उसकी मौत हो गई.
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि कार का चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया था लेकिन उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया था. उन्होंने बताया कि कार की चपेट में आने के बाद बेघर व्यक्ति लेखराज को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
28 साल का कार ड्राइवर गिरफ्तार
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, इस मामले में आरोपी 28 साल के कार ड्राइवर शिवम दुबे को सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रैक किया गया. अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के मूल निवासी शिवम दुबे ने बुधवार को कनॉट प्लेस में किसी से मिलने के लिए दक्षिणी दिल्ली के महिपालपुर में एक दोस्त से कार ली थी.
कार के पहियों में फंस गया था शख्स
दोपहर करीब 3.25 बजे वापस लौटते समय, उनके द्वारा चलाई जा रही कार ने कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल में बाराखंभा रेडियल रोड के पास सड़क पार कर रहे लेखराज को टक्कर मार दी. अधिकारी ने कहा कि लेखराज कार के पहिये के नीचे फंस गया लेकिन दुबे वाहन चलाता रहा. लगभग 10 मीटर तक घसीटे जाने के बाद, दुबे लेखराज को सड़क पर छोड़कर भाग गया.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











