
दिल्ली में मेयर के चुनाव से पहले BJP में दो फाड़! जानिए क्या है पूरा मामला
AajTak
दिल्ली में मेयर, डिप्टी मेयर और सदन की स्थायी समिति के 6 मेंबर्स का चुनाव 6 जनवरी को होना है. MCD चुनाव में AAP ने जहां 134 सीटें जीती थीं, वहीं BJP को 104 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था, लेकिन 6 जनवरी को होने वाले मेयर के चुनाव को लेकर सभी की नजरें बीजेपी पर ही टिकी हुई हैं.
दिल्ली में मेयर, डिप्टी मेयर और सदन की स्थायी समिति के 6 मेंबर्स का चुनाव 6 जनवरी को होना है. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने MCD की पहली बैठक के लिए 6 जनवरी की तारीख तय कर दी है. वहीं बीजेपी और आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपना-अपना मेयर बनाने का दावा कर रहे हैं.
MCD की 250 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें जीतकर बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया था, जबकि बीजेपी 104 सीटें ही जीत सकी थी. आलम ये है कि 6 जनवरी को होने वाले मेयर के चुनाव को लेकर सभी की नजरें बीजेपी पर ही टिकी हुई हैं. लेकिन मेयर के चुनाव से पहले ही बीजेपी दो फाड़ हो गई है.
बीजेपी के एक ग्रुप का मानना है कि आम आदमी पार्टी को सीधे वॉकओवर नहीं देना चाहिए. ये धड़ा AAP को कड़ी टक्कर देने के पक्ष में है. इसमें कुछ लोगों का मानना है कि AAP के कई पार्षद क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं. यही वजह है कि पार्टी की नज़र उन सीनियर पार्षदों पर है, जो AAP के कुनबे में सेंध लगा सकते हैं.
जबकि बीजेपी का दूसरा धड़ा ये मान रहा है कि हर 5 साल में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा. ऐसे में राजनीतिक समीकरण कभी भी फिट बैट सकते हैं, हालांकि पार्टी को मेयर के लिए उम्मीदवार खड़ा करना चाहिए.
क्या है वोटों का गणित
मेयर के चुनाव में 250 पार्षदों के साथ 10 सांसद (3 राज्यसभा सांसद और 7 लोकसभा सांसद) और 13 विधानसभा सदस्य भी मतदान करेंगे. यानि 273 वोटर मेयर के चुनाव के लिए वोट करेंगे. यानि जादुई आकंड़ा 133 है. इस बहुमत के आंकड़ा को छूने वाली राजनीतिक पार्टी का ही मेयर होगा. इसमें AAP के 134 पार्षद, 3 राज्यसभा सांसद हैं, ऐसे में आम आदमी पार्टी के मेयर के कैंडिडेट को बहुमत मिलने की संभावना है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










