
दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन, जानिए क्या है सदन में नया समीकरण
AajTak
दिल्ली की सत्ता में परिवर्तन के बाद पहली बार मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव हो रहे हैं. इन चुनावों के लिए आज नामांकन की अंतिम तारीख है. जानिए निगम सदन में इस बार समीकरण कितने अलग हैं और नंबरगेम में कौन सी पार्टी कहां ठहरती है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव का मंच फिर से सज चुका है. दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रहे इस पहले मेयर चुनाव के लिए नामांकन की आज (21 अप्रैल) अंतिम तारीख है. शाम 5 बजे नामांकन की प्रक्रिया थम जाएगी. अब तक एमसीडी की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी और दिल्ली की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), दोनों ही दलों में से किसी ने भी अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं.
मेयर का चुनाव 25 अप्रैल को होना है लेकिन बात निगम सदन के समीकरणों की भी हो रही है. 14 नवंबर 2024 को मेयर का चुनाव हुआ था. तब आम आदमी पार्टी के महेश खिंची मेयर निर्वाचित हुए थे. आम आदमी पार्टी के महेश को 133 वोट मिले थे और बीजेपी के किशन लाल को 130. तब बीजेपी उम्मीदवार को सदन में पार्टी के संख्याबल से 10 वोट अधिक मिले थे.
तब से अब तक निगम सदन की तस्वीर पूरी तरह से बदल चुकी है. 250 सदस्यों वाले निगम सदन के 11 सदस्य अब विधायक निर्वाचित हो चुके हैं. एक सदस्य पहले से ही लोकसभा के लिए निर्वाचित हो चुकी हैं. दिल्ली नगर निगम की 250 में से 12 सीटें रिक्त हैं. दिल्ली नगर निगम सदन की स्ट्रेंथ इस समय 238 है.
निगम सदन की वर्तमान तस्वीर क्या
राजनीतिक पार्टियों के लिहाज से देखें तो सदन में बीजेपी का संख्याबल बढ़ा है जबकि एमसीडी चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी आम आदमी पार्टी अब दूसरे नंबर पर खिसक चुकी है. इस समय बीजेपी के 117 और आम आदमी पार्टी के 113, कांग्रेस के आठ पार्षद हैं. दिल्ली के सात लोकसभा और तीन राज्यसभा सांसदों के साथ ही राज्यपाल की ओर से मनोनीत 14 विधायकों को भी मिला लें तो सदन की स्ट्रेंथ 262 पहुंच जाती है.
यह भी पढ़ें: BJP का अगला टारगेट MCD! दिल्ली सरकार ने बढ़ाया 25% बजट, CM रेखा ने कहा- और फंड चाहिए तो मुझसे संपर्क करें

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







