
दिल्ली में महिला सांसद के साथ चैन स्नैचिंग... CCTV से मिला आरोपी का सुराग… दो जिलों की पुलिस ने मिलकर पकड़ा
AajTak
राजधानी दिल्ली में महिला सांसद आर. सुधा के साथ चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है. इस घटना के सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इसी के साथ चोरी की गई चेन भी बरामद कर ली है. इस हाई-प्रोफाइल मामले में नई दिल्ली और साउथ जिले की पुलिस की कई टीमों ने मिलकर ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया और आखिरकार आरोपी को दबोच लिया गया.
दिल्ली में कांग्रेस की महिला सांसद आर. सुधा के साथ चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया है. पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इसी के साथ छीनी गई चेन भी बरामद कर ली गई है. इस वारदात को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई थी, जिसके बाद पुलिस तफ्तीश में जुटी थी.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान ओखला इलाके के निवासी के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि वारदात के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस की नई दिल्ली जिले और साउथ जिले की पुलिस की टीमें एक्शन में आ गई थीं. दोनों जिलों की पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर आरोपी को धरदबोचा.
पुलिस ने इस मामले की जांच के दौरान करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले. तकनीकी सर्विलांस और फिजिकल ट्रैकिंग के जरिए आरोपी की पहचान की गई. जांच के दौरान आरोपी की वह स्कूटी भी बरामद कर ली गई, जिसका इस्तेमाल उसने चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने में किया था.
यह भी पढ़ें: 'स्कूटी पर था, हेलमेट पहने था...', संसद के पास चेन स्नैचिंग की शिकार महिला सांसद ने क्या-क्या बताया
पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात के वक्त पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं, जिससे उसके खिलाफ सबूत और पुख्ता हो गए हैं. दिल्ली पुलिस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए कहा है कि सांसद के साथ हुई चेन स्नैचिंग का मामला सुलझा लिया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और चेन भी रिकवर कर ली गई है. जल्द ही इस मामले में और जानकारी साझा की जाएगी. बता दें कि इस हाई-प्रोफाइल मामले को लेकर दो जिलों की पुलिस की कई टीमें लगातार काम कर रही थीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









