
दिल्ली में मंगेतर की हत्या करने वाला मुंबई से गिरफ्तार, प्लास्टिक बैग में छुपाया था शव
AajTak
दिल्ली में प्लास्टिक बैग में युवती की लाश मिली थी. सामने आया था कि युुवती का हत्यारा उसका मंगेतर है. पुलिस ने आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में खुलासा किया है कि आरोपी का अपनी मंगेतर से झगड़ा हुआ था. उसने गुस्से में आकर युवती की गला घोंट कर हत्या कर दी थी.
रविवार को उत्तरी दिल्ली के विश्वास नगर में एक बैग में युवती का शव मिला था, जिसकी उम्र 23 साल के करीब बताई गई थी. युवती की पहचान शमां के तौर पर हुई थी. युवती की हत्या करने वाला उसका मंगतेर फरार था. सोमवार को उसे मुंबई से पकड़ लिया गया है. पुलिस ने बताया था कि शमां की चुन्नी से गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को बैग में रखा गया था.
पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) रोहित मीना बताया कि आरोपी का नाम सुल्तान है और वह 19 साल का है. सामने आया है कि सुल्तान और शमां की शादी की बात चल रही थी. सुल्तान के परिवार के सदस्यों को उनकी शादी तय करने के लिए 25 नवंबर को शमा के घर आने की उम्मीद थी, जिसके कुछ घंटे पहले ही आरोपी ने कथित तौर पर मंगेतर शमां की गला घोंट कर हत्या कर दी और फरार हो गया था.
पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम करीब 4.45 बजे विश्वास नगर में एक किराए के मकान में प्लास्टिक बैग में एक शव होने की पीसीआर कॉल मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची और बैग खोलकर देखा तो उसमें एक युवती का शव मिला. शव की पहचान 23 साल की शमा के रूप में हुई थी. वह एनएसए कॉलोनी की रहने वाली थी.
आरोपी ने बताया- क्यों किया शमां का कत्ल
पुलिस ने आगे बताया है कि आरोपी सुल्तान विश्वास नगर में ही रहता है. वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. वह ई-कॉमर्स कंपनी के डिलीवरी और पैकिंग डिपार्टमेंट में काम करता है. पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान सुल्तान ने पुलिस को बताया कि शमा उसे पिछले 2-3 साल से जानती थी. दोनों ही शादी करने की तैयारी में थे.
डीसीपी ने बताया कि रविवार सुबह सुल्तान ने शमां को विश्वास नगर स्थित अपने किराए के घर में मिलने बुलाया था. शमां दूसरे युवकों से भी बात किया करती थी. सुल्तान से उसे ऐसा करने से मना किया था. इसी बात पर दोनों की लड़ाई हुई थी. गुस्से में आए सुल्तान ने शमां का दुपट्टे से गला घोंट दिया था.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







