Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
दिल्ली में भी है 'मिनी कोटा', जहां डिप्रेशन का शिकार हो रहे छात्र, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

दिल्ली में भी है 'मिनी कोटा', जहां डिप्रेशन का शिकार हो रहे छात्र, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

AajTak
Tuesday, September 26, 2023 01:37:04 PM UTC

सिर्फ कोटा ही नहीं बल्कि देश के कई हिस्सों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए घर बार छोड़ कर चंद किताबों के साथ खुद को बंद कर लेते हैं. राजधानी दिल्ली के मुखर्जी नगर में भी एक कोटा बसता है. सपना और उसकी सहेली भी मुखर्जी नगर में प्रतियोगी परीक्षाएं क्रैक करने की उम्मीद पाले हुए हैं लेकिन सपना को लगता है कि परिवार की उम्मीदें और समाज का डर बच्चों के सपनों पर भारी हो रहा है.

प्रतियोगी परीक्षाओं की चुनौती या हारने का डर? क्या नौनिहाल हो रहे हैं डिप्रेशन का शिकार? सपने, उम्मीदें और समाज का डर बच्चों की जिंदगी पर हावी हो रहे हैं? राजस्थान शहर का कोटा वैसे तो आधुनिक शिक्षा की तैयारी के लिए विख्यात है लेकिन बीते कुछ महीनों में यहां उम्मीदों की उड़ान भरने की तैयारी करने वाले नौनिहालों द्वारा खुदकुशी की घटनाओं ने पूरे देश को चिंतित किया है. देशभर से लाखों की संख्या में बच्चे यहां अपना सपना पूरा करने आते हैं. उन सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं लेकिन कई ऐसे भी होते हैं जो इन चुनौतियों से थक कर जिंदगी की लड़ाई हार जाते हैं. यह हाल सिर्फ कोटा में ही नहीं बल्कि देशभर के उन शहरों का भी है जो शिक्षण संस्थानों के लिए जाने जाते हैं और 'कोटा' बन चुके हैं.

दिल्ली का 'कोटा' सिर्फ कोटा ही नहीं बल्कि देश के कई हिस्सों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए घर बार छोड़ कर चंद किताबों के साथ खुद को बंद कर लेते हैं. राजधानी दिल्ली के मुखर्जी नगर में भी एक कोटा बसता है. मेडिकल की परीक्षाएं हों, इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षाएं हों या फिर यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षाएं हों, इन सभी के लिए बच्चों को तैयार करने के लिए यहां मशरूम की तरह विभिन्न कोचिंग संस्थान खुल गए हैं. फीस इतनी ज्यादा है कि बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए मां-बाप जमीन जायदाद तक बेच देते हैं. अपनी उम्मीदों और सपनों ‌का दबाव और मां-बाप की उम्मीदों का बोझ लिए छोटे-छोटे शहरों और गांव से बच्चे मुखर्जी नगर जैसे देश के कई हिस्सों में जी-जान लगाकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने आते हैं. 

हजारों बच्चों को निराश होकर वापस जाते देखा है उत्तर प्रदेश से आया हुआ 22 साल का सुनील मुखर्जी नगर की सड़कों पर हर आने जाने वालों को कोचिंग इंस्टीट्यूट के पर्चे बांटता है. विडंबना देखिए 5 साल पहले वह यूपी से मुखर्जी नगर खुद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आया था लेकिन अब तक पांच कोशिश करने के बाद भी सफलता दूर रही. सुनील कहता है की मां-बाप का साथ अब नहीं मिलता क्योंकि पिता की कमाई ज्यादा नहीं है. ऐसे में किसी तरह गुजारा हो जाता है और पढ़ने के लिए यहां वहां से किताबें मुफ्त में मिल जाती हैं. सुनील कहता है कि अभी उसके पास चार कोशिश और बाकी हैं. वह यूपीएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चार कोशिश हैं और करेगा, लेकिन वह यह भी बताता है कि अपनी आंख के सामने उसने हर साल हजारों बच्चों को यहां उम्मीद लेकर आते हुए देखा है और निराश होकर टूट कर जाते भी देखा है. 

कभी-कभी बच्चों पर बोझ बन जाती हैं मां-बात की उम्मीदें सपना और उसकी सहेली भी मुखर्जी नगर में प्रतियोगी परीक्षाएं क्रैक करने की उम्मीद पाले हुए हैं लेकिन सपना को लगता है कि परिवार की उम्मीदें और समाज का डर बच्चों के सपनों पर भारी हो रहा है. सपना कहती है की मां-बाप पैसा लगाकर बच्चों को पढ़ने भेजते हैं और वह उम्मीदें रखते हैं जो कभी-कभी बच्चों पर बोझ बन जाती हैं लेकिन उससे भी ज्यादा समाज का डर होता है, जो बार-बार तुलना करता है कि उनका बच्चा आगे बढ़ गया आपका बच्चा क्यों नहीं? सपना भी खबरों में कोटा के बारे में पढ़ती हैं और मन में उनके भी निराशा घर बनाने लगती है.

हौसला इनका भी टूटता है... मुखर्जी नगर की गलियों में रोहित जैसे कितने ही बच्चे हैं जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए हर दिन घंटे अपनी खुशियों का त्याग कर देते हैं. रोहित कहते हैं कि उनके साथ के बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर बनकर अब न सिर्फ कमाते हैं बल्कि अपनी मन मुताबिक छुट्टियों को भी एंजॉय करते हैं लेकिन यूपीएससी के उनके सपने और परिवार की उम्मीद के चलते वह फिलहाल अब ऐसी खुशियों से महरूम हो गए हैं. रोहित को लगता है की मां-बाप की उम्मीदें उनके लिए प्रेरणा का काम करती हैं लेकिन जब कोटा में आत्महत्या वाली खबरें सामने आती हैं तो हौसला उनका भी टूटता है.

छोटे बच्चों को भी अपनी चपेट में ले रही ये 'महामारी' ऐसा नहीं है किसी प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले बच्चे ही प्रश्न पत्र या भविष्य की चिंता या समाज के डर से गिरे हुए हैं बल्कि अब ये एक ऐसी महामारी बन चुकी है जो छोटे बच्चों को भी अपनी चपेट में ले रही है. बचपन भी अब डर और दबाव का शिकार हो रहा है. अपनी उम्मीदों और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए 8वीं, 9वीं, 10वीं और 11वीं के बच्चे भी अपने बचपन की अठखेलियां भूल चुके हैं. निहारिका और देवयानी जैसे बच्चे 11वीं कक्षा से ही बोर्ड एग्जाम की तैयारी में ऐसे जुड़ गए हैं कि अब हंसना खेलना ही भूल गए हैं. निहारिका कहती हैं कि हम अपनी उम्मीदें जरूर रखते हैं लेकिन परिवार का भी प्रेशर होता है. साथ ही स्कूल में भी एक अनचाहा प्रेशर शिक्षकों का होता है कि किसी भी तरह अच्छे नंबरों से पास होना है. निहारिका कहती हैं कि कई बार मां-बाप भी हौसले के साथ दबाव बनाते हैं कि जिंदगी में आगे बढ़ाना है जो कई बार एक प्रेरणा से आगे निकलकर दबाव के रूप में भी दिखता है. 

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर पहुंचे राहुल गांधी, कोर्ट में दर्ज करवाएंगे बयान

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बयान दर्ज कराने सुल्तानपुर पहुंचे हैं, जहां एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई चल रही है. यह मामला अमित शाह पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है.

उत्तर भारत में अब बढ़ेगी गर्मी, चढ़ेगा तापमान, मौसम में बदलाव से प्री मॉनसून के संकेत

पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर पड़ गया है, जिससे मौसम साफ है और तेज धूप निकल रही है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक है.मौसम शुष्क होने के बीच प्री-मॉनसून सीजन की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं.

दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार के एक साल, कौन से वादे पूरे और कौन से रह गए अधूरे?

दिल्ली में बीजेपी सरकार के एक साल पूरे हो गए हैं. रेखा गुप्ता सरकार ने एक साल के दौरान कई वादों को जमीन पर उतारने का काम किया तो कई वादों का अभी भी इंतजार है. ऐसे में सवाल उठता है कि रेखा सरकार ने एक साल में क्या-क्या काम किए और कौन अधूरे रह गए हैं?

'ये नफरत फ़ैलाने वाली...', 'द केरल स्टोरी 2' विवाद पर बोले शशि थरूर

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

'बेहद अच्छे...', इंडिया AI समिट की शशि थरूर ने की तारीफ, कंट्रोवर्सी पर क्या बोले

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इंडिया एआई समिट की तारीफ की है. उन्होंने गलगोटिया कंट्रोवर्सी को लेकर कहा कि कुछ गड़बड़ियां हुईं, लेकिन इतने बड़े कार्यक्रम में ऐसा हो जाता है.

जम्मू-कश्मीर: मई 2026 तक गुलजार होंगे बंद पड़े टूरिस्ट स्पॉट, 9 नए डेस्टिनेशन भी खुलेंगे!

जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद बंद किए गए 50 पर्यटक स्थलों में बाकी बंद स्थलों को मई 2026 तक खोल दिया जाएगा. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 9 नए टूरिस्ट स्पॉट खोलने की भी घोषणा की है. उन्होंने बताया कि सरकार टूरिस्ट स्पॉट् पर बुनियादी सुविधाओं को सुधारने के लिए भी काम कर रही है.

तीन राज्यों में सांप्रदायिक तनाव... जबलपुर, कर्नाटक और हैदराबाद के अंबरपेट में क्या हुआ?

मध्य प्रदेश, कर्नाटक और हैदराबाद में धार्मिक आयोजनों के दौरान सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. जबलपुर में मंदिर परिसर विवाद पथराव तक पहुंचा, जबकि बागलकोट और अंबरपेट में जुलूस के दौरान कहासुनी हुई.

Delhi Traffic Advisory: दिल्‍ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, कई रूट डायवर्ट, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Traffic Police ने भारत मंडपम में चल रहे AI Impact Summit 2026 को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. जिसमें कहा गया है कि सुबह 8 बजे से 10 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक खास ट्रैफिक व्यवस्था और रूट डायवर्जन लागू रहेगा.

देश में पहली बार! उत्तराखंड हाई कोर्ट ने खोला अधीनस्थ जजों पर शिकायतों का डेटा

उत्तराखंड हाई कोर्ट ने सूचना का अधिकार (RTI) के तहत न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ दर्ज शिकायतों की जानकारी सार्वजनिक की है. इस कदम से न्याय प्रशासन में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ेगी, जबकि अन्य उच्च न्यायालयों ने ऐसी जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया था.

हाईवे पर मर्डर, वकीलों में गुस्सा और मुख्तार से कनेक्शन... उलझी शोएब किदवई उर्फ बॉबी की मर्डर मिस्ट्री

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दिनदहाड़े वकील और मुख्तार अंसारी के पूर्व शूटर शोएब महमूद किदवई उर्फ बॉबी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. सर्विस लेन पर हुई इस वारदात में पुलिस अब तक शूटरों का सुराग नहीं लगा पाई है. जानिए इस हत्याकांड की सिलसिलेवार पूरी कहानी.

ईरान पर ट्रंप का ‘टू-फेज प्लान’! पहले एयर स्ट्राइक, फिर भी नहीं माने खामेनेई तो होगा बड़ा एक्शन

राष्ट्रपति ट्रंप ईरान को नई परमाणु संधि के लिए मजबूर करने हेतु 'टू-फेज' सैन्य हमले की योजना बना रहे हैं. पहले चरण में सीमित हवाई हमले होंगे, और यदि ईरान नहीं माना, तो शासन पलटने के उद्देश्य से व्यापक युद्ध शुरू किया जाएगा.

फुटसल खेलते-खेलते गिर पड़े मेघालय के सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों, अस्पताल में न‍िधन

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

मध्य प्रदेश: आरती और नमाज एक साथ, फिर भड़का विवाद... मंदिर में तोड़फोड़ से इलाके में तनाव!

मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो पक्षों के बीच मंदिर और मस्जिद में एक साथ पूजा-अर्चना के दौरान विवाद हुआ. इस दौरान मंदिर में तोड़फोड़ और पथराव का मामला भी सामने आया. हालांकि, पुलिस ने तुरंत पहुंचकर स्थिति को काबू किया. इस हिंसा में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन विभाग की टीम पर फायरिंग, धरा गया CCTV में द‍िखा आरोपी

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

'यादव जी लव स्टोरी' फिल्म में ऐसा क्या, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

इस T20 लीग से आउट होंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी! IPL फ्रेंचाइजीज ने उठाया बड़ा कदम

भारत और पाकिस्तान के रिश्ते लंबे समय से तनावपूर्ण रहे हैं. किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को 2008 के बाद से इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का मौका नहीं मिला है. आईपीएल टीम के मालिकों ने विदेशी टी20 लीग्स में भी भारी भरकम निवेश कर रखा है.

हैदराबाद: कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, बालकनी से कूदकर कई छात्रों ने बचाई जान

हैदराबाद के अमीरपेट में मैत्रीवनम स्थित एक कोचिंग सेंटर में आग लग गई. घटना के दौरान घना धुआं फैल गया, जिससे छात्र घबराकर इधर-उधर भागने लगे. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

'11 मार्च को लखनऊ जाएंगे...', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सीएम योगी के खि‍लाफ बड़ा ऐलान

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

AI का नौकरियों पर क्या असर? IMF चीफ ने कहा- पॉजिटिव, लेकिन...

IMF की चीफ क्रिस्टलीना जॉर्जीवा ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के नौकरियों पर होने वाले असर पर बात की और इसका पॉजिटिव इम्पैक्ट बताया.

महाराष्ट्र: फुटबॉल क्लबों की आड़ में कट्टरपंथ का खेल, ATS की छापेमारी में बड़े नेटवर्क का खुलासा

महाराष्ट्र एटीएस ने यवतमाल और अहिल्यानगर में छापेमारी कर एक संदिग्ध कट्टरपंथ नेटवर्क का खुलासा किया है. यह नेटवर्क कथित तौर पर फुटबॉल क्लबों के जरिए मुस्लिम युवाओं को गुमराह कर रहा था. छापेमारी में तलवारें और इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिले हैं.

'बात इंडिया तक पहुंच गई है...', खिलाड़ियों से ऐसे ड‍िलीट करवाया था पाकिस्तान ने बर्तन धोने वाला वीड‍ियो!

हाल में पाकिस्तानी के ख‍िलाड़‍ियों का एक वीड‍ियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेल‍िया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के ख‍िलाड़‍ियों को वीड‍ियो क्यों ड‍िलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

मध्य प्रदेश विधानसभा में डराने वाले आंकड़े: 6 साल में 2.70 लाख महिलाएं और लड़कियां लापता; अभी भी 50 हजार का अता-पता नहीं

MP विधानसभा के बजट सत्र में राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर बेहद डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं. गृह विभाग द्वारा दी गई इस जानकारी ने प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं.

सबरीमाला गोल्ड चोरी केस में जांच की प्रगति क्या? SIT ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

सबरीमाला गोल्ड चोरी केस में एसआईटी ने हाईकोर्ट को यह जानकारी दी है कि 36 सैंपल जुटाए गए हैं. इनकी जांच जमशेदपुर की लैब में होगी और वहां से अंतिम जांच रिपोर्ट मिलने के बाद इसे कोर्ट में दाखिल किया जाएगा.

महाराष्ट्र: शादी के कार्ड पर नाम को लेकर विवाद, व्हाट्सऐप स्टेटस पर दी धमकी, फिर 3 की बेरहमी से हत्या

महाराष्ट्र के धुले में एक सगाई समारोह के दौरान दो समूहों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें तीन लोगों की धारदार हथियारों से हत्या हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. घायलों का इलाज चल रहा है और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- अपनी औकात में रहें नेता प्रतिपक्ष, सिंघार का पलटवार- मैं तुम्हें...

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us