
दिल्ली में बुराड़ी अस्पताल मामले से मचा हड़कंप... स्वास्थ्य मंत्री ने 6 घंटे में मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट
AajTak
दिल्ली की आप सरकार का आधिकारिक बयान सामने आया है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुराड़ी अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न से संबंधित घटना के संबंध में स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में तत्काल जांच समिति के गठन का आदेश दिया.
दिल्ली के बुराड़ी अस्पताल में यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) संज्ञान ले चुका है. आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई है. वहीं रविवार को इस मामले में स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में तत्काल जांच समिति के गठन का आदेश दिया गया है.
बता दें कि इस मामले में दिल्ली की आप सरकार का आधिकारिक बयान सामने आया है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुराड़ी अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न से संबंधित घटना के संबंध में स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में तत्काल जांच समिति के गठन का आदेश दिया. सौरभ भारद्वाज ने त्वरित जांच का आह्वान करते हुए 24 घंटे में प्रारंभिक रिपोर्ट और एक सप्ताह के भीतर अंतिम रिपोर्ट मांगी है. स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्य सचिव से 6 घंटे में कार्रवाई रिपोर्ट भी मांगी है. स्वास्थ्य मंत्री ने आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस के "नरम" रवैये पर भी नाराजगी जताई है.
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने शनिवार को दिल्ली के बुराड़ी इलाके में स्थित एक सरकारी अस्पताल में कथित यौन उत्पीड़न की घटनाओं की निंदा की था. आयोग ने मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है और इस पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. पुलिस से मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की गई है. उत्तरी दिल्ली के उपायुक्त या पुलिस को अगले दो दिनों में कार्रवाई रिपोर्ट और एफआईआर की एक प्रति आयोग को सौंपने का निर्देश दिया गया है. पुलिस का कहना है कि सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में चार आरोपियों पर आईपीसी की धारा 323, 354, 506, 509 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









