
दिल्ली में बीच सड़क जब पानी में फंसे लोग, चलाना पड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन... देखें VIDEO
AajTak
जलमग्न दिल्ली की सड़कों के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे अंडर ब्रिज पर पानी में आधी डूबी हुई बस के अंदर से लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है.
दिल्ली-NCR को शुक्रवार सुबह बारिश ने पानी-पानी कर दिया. पूरे शहर से ऐसे कई मंजर की तस्वीरें सामने आईं, जिसमें जलजमाव के आगे लोगों की बेबसी दिखाई दी. दिल्ली की सड़कों पर जलजमाव का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें अंडर ब्रिज पर पानी में आधी डूबी हुई बस के अंदर से लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है.
वीडियो दिल्ली के आजाद मार्केट अंडर पास का है. यहां एक बस अंडर पास के बीचोबीच पानी में आधी डूब गई है. इसके बाद बस में सवार यात्रियों को टायर ट्यूब में लेटाकर रेस्क्यू किया जा रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से बस से लेकर किनारे तक एक मजबूत रस्सी भी बांधी गई है. इसे पकड़कर लोग को टायर ट्यूब में बैठाया जा रहा है और उन्हें किनारे पर लाया जा रहा है.
देखें रेस्क्यू ऑपरेशन का VIDEO
दिल्ली: जलमंत्री के घर में घुसा पानी
ऐसा नहीं है कि बारिश के कारण आम जनता को ही परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है. अरविंद केजरीवाल सरकार में जल मंत्री आतिशी के आवास के बाहर और अंदर भी पानी भर गया है. आतिशी के घर के बाहर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आतिशी के आवास के बाहर पानी भरा है. सिर्फ बाहर ही नहीं बल्कि अंदर भी पानी देखा जा सकता है.
सपा सांसद के घर भी जलजमाव

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







