
दिल्ली में बिजली के बिल पर सियासत तेज, BJP ने किया विरोध प्रदर्शन का ऐलान
AajTak
दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'आम आदमी पार्टी सरकार दिल्ली की जनता को लूट रही है. बिजली के बिलों में बढ़ोतरी से आम आदमी जूझ रहा है. ईमानदारी से बिजली का बिल भरने वाले हर व्यक्ति को लूटा जा रहा है. पीपीएसी सरचार्ज और पेंशन सरचार्ज के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है.'
दिल्ली में पीपीएसी सरचार्ज को लेकर सियासत तेज हो गई है. बीजेपी आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साध रही है और घोटाले का आरोप लगा रही है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है. वहीं आम आदमी पार्टी ने भी अब पलटवार किया है.
'दिल्ली की जनता को लूट रही AAP'
दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'आम आदमी पार्टी सरकार दिल्ली की जनता को लूट रही है. बिजली के बिलों में बढ़ोतरी से आम आदमी जूझ रहा है. ईमानदारी से बिजली का बिल भरने वाले हर व्यक्ति को लूटा जा रहा है. पीपीएसी सरचार्ज और पेंशन सरचार्ज के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है.'
उन्होंने कहा, 'दिल्ली सरकार और बिजली कंपनियां इस पैसे का आनंद ले रही हैं. कल हम 14 बिजली कार्यालयों पर तब तक विरोध प्रदर्शन करेंगे जब तक पीपीएसी और पेंशन सरचार्ज वापस नहीं ले लिया जाता. हमने डीआरसी से जांच की मांग की है कि कैसे दिल्ली सरकार और बिजली कंपनियां घोटाला कर रही हैं.'
विरोध प्रदर्शन करेगी बीजेपी
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, '2015 से हर सर्दी और गर्मी में वर्ष की संबंधित तिमाही के लिए पीपीएसी बढ़ाया जाता है, लेकिन तिमाही के अंत के बाद इसे कभी वापस नहीं लिया जाता है और जो पीपीएसी 1.5 प्रतिशत शुल्क के रूप में शुरू हुआ था, वह अब लगभग 45 प्रतिशत तक पहुंच गया है. दिल्लीवासी दिल्ली सरकार और बिजली वितरण कंपनियों द्वारा गर्मियों या तेज सर्दियों की जरूरतों के लिए पहले से बिजली खरीदने में विफल रहने की कीमत चुका रहे हैं.'

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










