
दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 35 साल का रिकॉर्ड, कई इलाकों में पानी भरा, ऑरेंज अलर्ट जारी
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में यूं तो तेज बारिश का सिलसिला थम गया, लेकिन अभी भी कई इलाकों में हल्की बारिश जारी है. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में हुई बारिश ने 35 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जबकि 51 साल बाद अधिकतम तापमान इतना कम दर्ज हुआ है.
दिल्ली-एनसीआर में यूं तो तेज बारिश का सिलसिला थम गया, लेकिन अभी भी कई इलाकों में हल्की बारिश जारी है. दिल्ली-एनसीआर इलाके में कल से कभी हल्की तो कभी तेज बारिश का दौर चल रहा है. खराब मौसम को देखते हुए कल मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मई के महीने में एक दिन में 35 साल बाद इतनी बारिश हुई है. ताउते तूफान और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 24 घंटे में दिल्ली के सफदरजंग में 118.9 मिलीमीटर और पालम में 57.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है. इससे पहले 24 मई 1976 को चौबीस घंटे में 60 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









