
दिल्ली में बदला मौसम, तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरा, अगले दो दिन मौसम विभाग का अलर्ट
AajTak
भारत के मौसम विभाग ने धुंध के लिए दिल्ली-NCR में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. वायु गुणवत्ता गंभीर स्थिति में पहुंच गई है. बुधवार को AQI 450 तक पहुंच गया, जिसका असर आने वाले दिनों में देखा जा सकता है.
दिल्ली में आज और कल यानी गुरुवार और शुक्रवार को धुंधे छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेन्ज अलर्ट जारी की है. आईएमडी ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. दिल्ली के कुछ इलाके में आज सुबह से ही धुंध छाए रहेंगे. मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है.
मौसम विभाग ने बताया है कि गुरुवार और शुक्रवार की सुबह राजधानी क्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में घनी धुंध छाई रह सकती है और कुछ स्थानों पर बहुत घनी धुंध होने की संभावना है. दिल्ली के कुछ इलाकों में आसमान साफ भी नजर आएगा, लेकिन शाम के समय में स्मॉग या हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है. इनके अलावा शनिवार को भी दिल्ली में मध्यम से घनी धुंध छाने की संभावना जताई गई है.
दिल्ली के कुछ इलाके में छाए धुंध
दिल्ली के मौलाना आजाद रोड और कुशक रोड की सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि दिल्ली के कुछ इलाके किस तरह धुंध में समा रहे हैं. इसके साथ ही राजधानी में सर्दी भी तेज हो रही है.
दिल्ली का AQI 448 रिकॉर्ड किया गया
गुरुवार की सुबह 2:30 बजे दिल्ली का AQI 448 रिकॉर्ड किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है. हाल के दिनों में कम तापमान और कम हवा की गति की वजह से वायु गुणवत्ता में गिरावट आई है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









