
दिल्ली में फेक एप से फर्जी पेमेंट करने वाले 3 बीटेक छात्र अरेस्ट, फरीदाबाद में इंश्योरेंस के नाम पर ठगी
AajTak
दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट में 4 इंजीनियरिंग के छात्र पहुंचे. एक दुकान पर जाकर 4700 रुपये की एक स्मार्ट वॉच देखते हैं और पसंद करते हैं. फिर दुकानदार को पेटीएम से पेमेंट करते हैं. पेमेंट स्कैन करके की जाती है. लेकिन दुकानदार को पेमेंट रिसीव नहीं होती.
दिल्ली पुलिस ने तीन इंजीनियरिंग के छात्रों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि ये तीनों फेक एप्लीकेशन से फर्जी पेमेंट दिखाकर दुकानदारों को ठगना चाहते थे. एक दुकानदार के सामने उनकी चालाकी चल नहीं पाई और ये तीनों छात्र पकड़े गए. मामला गुरुवार का है. दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट में 4 इंजीनियरिंग के छात्र पहुंचे. एक दुकान पर जाकर 4700 रुपये की एक स्मार्ट वॉच देखते हैं और पसंद करते हैं. फिर दुकानदार को पेटीएम से पेमेंट करते हैं. पेमेंट स्कैन करके की जाती है. लेकिन दुकानदार को पेमेंट रिसीव नहीं होती. दुकानदार ने जब छात्रों से कहा तो उन्होंने अपने मोबाइल में पेमेंट का रिसीविंग दिखाया जो फर्जी था.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











