
दिल्ली में फिर लगेगा राष्ट्रपति शासन? केजरीवाल सरकार पर BJP के सवालों की बौछार, AAP ने लगाया साजिश का आरोप
AajTak
10 साल पहले दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगा था और उस वक्त AAP ने इतिहास रच दिया था. दिल्ली में पहली बार राष्ट्रपति शासन 16 फरवरी 2014 को लगा था, तब अरविंद केजरीवाल ने सरकार बनने के 49 दिन बाद इस्तीफा दे दिया था.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) की सियासत इन दिनों चर्चा की वजह बनी हुई है. अगर दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगता है, तो आम आदमी पार्टी (AAP) की वो बात सच लगेगी जिसमें वो आरोप लगाती है कि चोर दरवाजे से बीजेपी सरकार गिराने की साजिश रह रही है. शायद तभी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर जेल में होकर भी अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) इस्तीफा नहीं दे रहे हैं. यही वजह है कि बीजेपी दिल्ली में पॉलिसी पैरालिसिस का आरोप लगाकर राष्ट्रपति शासन की गुहार लगा दी. अब गेंद एमएचए के पाले में है. दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर सियासी दबाव कायम कर दिया है.
नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने AAP से पूछे ये सवाल
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने राष्ट्रपति को 30 अगस्त को दिए गए ज्ञापन में उठाये गए मुद्दों पर केजरीवाल सरकार से जवाब मांगा है. उन्होंने कहा कि हमने ज्ञापन में छठे दिल्ली वित्त आयोग का गठन न होने, दिल्ली की पंगु हो चुकी प्रशासनिक व्यवस्था, CAG की 11 रिपोर्ट्स को सदन में न रखने और केंद्र सरकार की योजनाओं को जानबूझकर दिल्ली में लागू न करने के मुद्दों को उठाया था, जिनका जवाब केजरीवाल सरकार को देना है.
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने छठे दिल्ली वित्त आयोग का गठन न कर संविधान का उल्लंघन किया है, जिसके चलते दिल्ली नगर निगम की वित्तीय स्थिति अव्यवस्थित हो चुकी है. AAP सरकार ने पिछले 5 महीने सें विधानसभा का सत्र नहीं बुलाया है. जबकि नियमानुसार पिछले सत्र के बाद 6 महीने के अंदर सत्र बुलाना अनिवार्य है लेकिन इससे से पहले सत्र बुलाया गया तो उसमें प्रश्न काल नहीं रखा गया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में राष्ट्रपति शासन की चर्चा ने क्यों पकड़ा जोर? देखें खबरदार
'नियमों का उल्लंघन कर रही दिल्ली सरकार'

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











