
दिल्ली में फिर बढ़ेगा लॉकडाउन? कोरोना के घटते आंकड़ों के बीच बढ़ती मौत बनी अड़चन
AajTak
सरकार के लिए लॉकडाउन पर आगे की रणनीति बनाना एक कठिन विषय है. हालांकि दिल्ली सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है, क्योंकि बाजार और उद्योग बंद हैं. लेकिन साथ ही वह जल्दबाजी में काम नहीं करना चाहती.
दिल्ली में लॉकडाउन की समय सीमा 24 मई, सोमवार को सुबह 5 बजे समाप्त हो रही है. वहीं घटती संक्रमण दर के बीच लॉकडाउन बढ़ाने या ख़त्म करने के लिए दिल्ली सरकार के शीर्ष निर्णयकर्ताओं के बीच चर्चा के आसार नज़र आ रहे हैं. अब तक, दिल्ली की संक्रमण दर अप्रैल के अंतिम सप्ताह में 36% के उच्चतम स्तर से काफी कम होकर 5% से नीचे आ गई है. जहां तक वायरस के प्रसार का संबंध है, 5% से कम की संक्रमण दर को सुरक्षित माना जाता है. स्थिति में सुधार को बड़े पैमाने पर लॉकडाउन के उपायों और शहर भर में इसे लागू करने के तरीके के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है. वर्तमान लॉकडाउन 19 अप्रैल से लागू है, जब इसे शुरू में केवल छह दिनों के लिए लगाया गया था और उसके बाद चार और साप्ताहिक विस्तार दिया गया क्योंकि कोरोना मामलों की संख्या खतरनाक रूप से बढ़ रही थी. साथ ही कोरोना बेड्स से लेकर ऑक्सीजन के कमी एक बड़ी समस्या थी.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











