
दिल्ली में प्लेट्स से गायब हुए मशहूर छोले-भटूरे... स्ट्रीट वेंडर्स गांव लौटने को मजबूर
AajTak
देश में जारी एलपीजी (LPG) की भारी किल्लत ने अब गरीब मजदूरों और स्ट्रीट वेंडर्स की कमर तोड़ दी है. दिल्ली के मशहूर जायके दुकानों से गायब हो रहे हैं. वहीं, महंगाई और ब्लैक मार्केटिंग से परेशान होकर दिहाड़ी मजदूर अब शहरों को छोड़ अपने गांवों की ओर लौटने को मजबूर हैं.
पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इजरायल संघर्ष के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों का आवागमन प्रभावित होने से भारत में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की भारी कमी हो गई है. सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए रिफाइनरियों को घरेलू गैस उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन इससे होटल, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड वेंडर्स बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं. दिल्ली-NCR में कई दुकानदारों ने मेन्यू कट करना शुरू कर दिया है, जबकि दिहाड़ी मजदूरों के पेट भरने वाले सस्ते ठेले अब बंद होने की कगार पर हैं. देश में एलपीजी क्राइसिस के कारण दिल्ली के कई इलाकों में मशहूर छोले भटूरे अब प्लेट से गायब हो गए हैं, जहां पहले एक दुकान में 6-7 तरह की खाने की चीजें मिलती थी, उस जगह पर अब केवल 2-3 चीजें ही उपलब्ध हैं. कई दुकानदारों ने पोस्टर लगा दिए हैं- 'सिलेंडर न होने के कारण मेन्यू सीमित है.'
गांव लौटने पर विचार कर रहे हैं स्ट्रीट वेंडर्स इसी तरह स्ट्रीट वेंडर्स की हालत और भी खराब है. 30-40 रुपये में थाली बेचकर दिहाड़ी मजदूरों का पेट भरने वाले पटरी वाले अब गांव लौटने पर विचार कर रहे हैं. एक वेंडर ने बताया, '₹1100 में मिलने वाला कमर्शियल सिलेंडर अब ब्लैक में ₹3000 से भी ज्यादा का मिल रहा है. हम क्या कमाएंगे और क्या बचाएंगे? इससे अच्छा है कि गांव वापस चले जाएं.'
चाय-समोसा, पोहा और मोमोज के ठेके बंद दूसरी ओर नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में कई चाय, समोसा, पोहा और मोमोज वाले ठेले बंद हो गए हैं या कीमतें बढ़ा दी हैं. कई वेंडर्स ने कहा कि अगर ये संकट जारी रहा तो वो अपने गांव लौट जाएंगे, क्योंकि वह रोजाना की कमाई से महंगे सिलेंडर नहीं खरीद सकते. बता दें कि ब्लैक मार्केट में कमर्शियल सिलेंडर ₹3000 से 5000 तक पहुंच गए हैं. दिल्ली में कई ईटरीज और क्लाउड किचन बंद कर दिए हैं. नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने चेतावनी दी है कि अगर सप्लाई नहीं सुधरी तो 60% तक आउटलेट बंद हो सकते हैं, जिससे लाखों लोगों की नौकरियां जा सकती हैं. छोटे व्यवसायों को लकड़ी, इंडक्शन स्टोव या इलेक्ट्रिक उपकरणों का सहारा लेना पड़ रहा है, लेकिन इससे खर्च बढ़ रहा है और गुणवत्ता प्रभावित हो रही है. वहीं, सरकार ने बुधवार को एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट लागू कर ब्लैक मार्केटिंग रोकने के निर्देश दिए हैं और राज्यों से निगरानी बढ़ाने को कहा है.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






