
दिल्ली में प्राचीन मंदिरों पर बुलडोजर का खतरा, देखें क्या बोले AAP नेता सौरभ भरद्वाज?
AajTak
दिल्ली में प्राचीन मंदिरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं. शालीमार बाग में जैन मंदिर पर बुलडोजर चलाए जाने के बाद, अब मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित प्राचीन स्वामी हैदरदास मंदिर को तोड़ने का नोटिस जारी किया गया है. यह मंदिर 1930 में इरविन अस्पताल बनने से भी पहले का है और 1000 गज से अधिक क्षेत्र में फैला है. देखें क्या बोले सौरभ भरद्वाज?

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











