
दिल्ली में पारिवारिक विवाद के दौरान गलती से चली गोली, युवक की हुई मौत
AajTak
दिल्ली के भजनपुरा इलाके में पारिवारिक विवाद में गलती से गोली लगने की वजह से एक युवक की मौत हो गई. दरअसल पिता से बहस के दौरान युवक उनकी बंदूक लेकर खुदकुशी की धमकी दे रहा था, इसी दौरान जब पिता ने उससे बंदूक छीनने की कोशिश की तो गोली चल गई जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 21 साल के युवक की गोली लगने से मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब युवक अपने पिता से विवाद कर रहा था. इस दौरान युवक गलती से खुद को गोली मार बैठा.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने मृतक की पहचान सचिन कुमार के रूप में की है. उनके पिता एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं. गुरुवार रात जब सचिन घर लौटे, तो परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो गई. यह बहस इतनी बढ़ गई कि सचिन ने गुस्से में अपने पिता की लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक उठा ली और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा.
जब पिता ने सचिन को रोकने की कोशिश की और बंदूक छीनने का प्रयास किया, तो अचानक गोली चल गई. यह गोली सीधे सचिन के सीने में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिवार के लोग और पड़ोसी उन्हें तुरंत जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद सचिन को मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने मौके से हथियार जब्त कर लिया है और इस मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती तौर पर यह मामला दुर्घटनावश गोली चलने का लग रहा है, लेकिन सभी एंगल से जांच जारी है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से हल करने की कोशिश करें और घातक हथियारों का प्रयोग न करें.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










