
दिल्ली में पानी बर्बाद किया तो कटेगा चालान! मंत्री आतिशी ने दिए संकेत, जानें वजह
AajTak
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली वालों से पानी बर्बाद न करने की अपील भी की है. जल मंत्री ने कहा कि पानी बर्बाद न करने की अपील का असर नहीं होने की स्तिथि पर चालान काटने पर विचार किया जा सकता है.
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में जल मंत्री आतिशी ने पानी की बर्बादी करने पर चालान काटने के संकेत दिए हैं. आतिशी ने दिल्ली वालों से पानी बर्बाद न करने की अपील भी की है. जल मंत्री ने कहा कि पानी बर्बाद न करने की अपील का असर नहीं होने की स्तिथि पर चालान काटने पर विचार किया जा सकता है.
आतिशी का दावा है कि दिल्ली पानी की सप्लाई के लिए यमुना नदी पर निर्भर है. मई के महीने में हरियाणा ने दिल्ली के हिस्से का पानी छोड़ना बंद कर दिया है, जिससे यमुना का स्तर दिल्ली में गिर रहा है.
'हरियाणा ने रोका पानी'
उन्होंने कहा कि इस साल 1 मई से हरियाणा ने दिल्ली को हिस्से का पानी देना कम कर दिया. दिल्ली में यमुना नदी का स्तर 669.8 फ़ीट पर पहुंच गया है. जब पानी का स्तर घटता है तो वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में भी कम पानी आता है और अलग-अलग हिस्सों में जाने वाला पानी भी कम हो जाता है. दिल्ली में पिछले एक हफ्ते से पानी की गंभीर समस्या है. पानी की बेहतर सप्लाई के लिए बोरवेल को 6 घंटे से बढ़ाकर 14 घंटे चलाया जा रहा है और पानी टैंकर की सप्लाई भी बढ़ाई गई है.
चालान पर भी विचार कर सकती है सरकार
आतिशी ने दिल्ली वालों से पानी को बर्बाद न करने और गाड़ियों को पानी से न धोने की अपील की है. आतिशी ने पानी की बर्बादी करने वालों पर चालान काटने के संकेत देते हुए कहा कि अगर दिल्ली में पानी की बर्बादी होती है तो चालान भी लगाना पड़ सकता है. आतिशी ने कहा कि गाड़ी धोने के लिए पानी इस्तेमाल करना या टंकी से पानी ओवरफ्लो होने की स्थिति में चालान काटा जाएगा. अपील का असर नहीं होता है तो अगले 1 या 2 दिन में चालान काटना शुरू कर सकते हैं.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









