
दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर बीजेपी का हल्लाबोल, पीएम मोदी पर की थी विवादित टिप्पणी
AajTak
दिल्ली में पाक उच्चायुक्त के बाहर बीजेपी ने हल्लाबोल दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान के खिलाफ बैनर-पोस्टर के साथ बीजेपी प्रदर्शन कर रही है. बिलावल ने यूएन में पीएम के खिलाफ विवादित बयान दिया है. भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की टिप्पणी के बाद बिलावल भुट्टो का ये बयान आया. देखें ये वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











