दिल्ली में निजी स्कूल से TC न मिलने पर भी सरकारी स्कूलों में मिलेगा दाखिला: सिसोदिया
AajTak
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर आपका बच्चा दिल्ली के किसी प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है और वह प्राइवेट स्कूल वाला आपको टीसी नहीं दे रहा है, बच्चे को आप सरकारी स्कूल में लाना चाहते हैं तो आप ले आइए आपको एडमिशन भी देंगे, यहां आपको टीसी की वजह से मना नहीं किया जाएगा, टीसी सरकार लेकर आएगी.
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बहुत सारे स्कूल बच्चों को टीसी नहीं दे रहे वह कह रहे हैं कि पिछले 1 साल की फीस जमा करोगे तब टीसी देंगे. इसकी वजह से दिल्ली के बहुत सारे ऐसे पेरेंट्स है जो चाह कर भी अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल से निकालकर गवर्नमेंट स्कूल में नहीं ला पा रहे.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












