
दिल्ली में नाइट कर्फ्यू के दौरान इन लोगों को मेट्रो में मिलेगी एंट्री, DMRC का फैसला
AajTak
दिल्ली में नाइट कर्फ्यू के ऐलान के बाद अब DMRC ने मेट्रो में एंट्री को लेकर बड़ी घोषणा की है. DMRC ने ट्वीट कर बताया की नाइट कर्फ्यू के दौरान किन लोगों को मेट्रो में प्रवेश की अनुमति होगी.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के देखते हुए केजरीवाल सरकार ने रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लगाने का ऐलान किया गया है. इस बीच नाइट कर्फ्यू की घोषणा होने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने मेट्रो में यात्रियों की एंट्री को लेकर जानकारी दी है. In view of the imposition of night curfew in Delhi starting tonight, entry in Metro from 10pm to 5am will be allowed only to those passengers who fall in essential category as per govt order, after verification of their valid IDs by DMRC/CISF personnel. DMRC द्वारा ट्वीट के जरिए मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में आज रात से लागू हो रहे नाइट कर्फ्यू को देखते हुए दिल्ली मेट्रो में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक सिर्फ उन लोगों को एंट्री दी जाएगी जो सरकारी आदेश के मुताबिक आवश्यक सेवाओं की कैटगरी (Essential Category) में आते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











