
दिल्ली में दो गुटों में विवाद, जमकर चले पेट्रोल बम, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
AajTak
दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. दो गुटों में झगड़े के बाद जमकर पेट्रोल बम चले और कई राउंड फायरिंग हुई. ये बवाल गोपी और साहिल गैंग के बीच हुआ. इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं.
दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. दो गुटों में झगड़े के बाद जमकर पेट्रोल बम चले और कई राउंड फायरिंग हुई. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई. लोग इधर-उधर भागते दिखे. बताया जा रहा है कि वारदात 11 जनवरी की है.
आदर्श नगर थाना इलाके में ये बवाल गोपी और साहिल गैंग के बीच हुए झगड़े के बाद हुआ. इस दौरान सरेआम फायरिंग हुई. पेट्रोल बम फेंके गए. ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. इसमें बदमाश पेट्रोल पंप फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, अभी तक इस मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं.
देखिए वीडियो...
ये बात सामने आई है कि दोनों गैंग के बीच पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा है. इसी के चलते साहिल गैंग के सदस्यों ने दुश्मन गैंग के सरगना के घर पर फायरिंग की. लाल बाग इलाके में सक्रिय गोपी और साहिल गिरोह की अक्सर भिड़ंत होती रहती है.
बताया जाता है कि गुरुवार देर रात साहिल के गुट के करीब पचास बदमाशों ने मोची बाग स्थित गोपी के घर पर हमला किया. बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए पेट्रोल बम फेंके और 12 राउंड फायरिंग की. घर में भी पेट्रोल बम फेंके. करीब 20 मिनट तक इलाके में बवाल करने के बाद बदमाश फरार हो गए.
गोपी सहित इलाके के अन्य लोगों ने छह बार पीसीआर काल की. सूचना मिलने पर आदर्श नगर थाना पुलिस सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस को मौके से आठ खाली कारतूस मिले हैं. पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











