
दिल्ली में देर रात बदमाशों का आतंक, दरवाजे पर पत्थर बरसाए, फायरिंग की
AajTak
दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में चार बदमाशों ने एक घर पर धावा बोल दिया. बदमाशों ने घर के दरवाजे और खिड़की पर ना सिर्फ फायरिंग की, बल्कि ईंट और पत्थर भी फेंके. घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है.
राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हो गए हैं. इसकी बानगी 12 जनवरी को देखने को मिली, जब चार बदमाशों ने ना सिर्फ एक घर पर हमला कर दिया बल्कि बंदूक से फायरिंग भी की. मामला 12 जनवरी की देर रात करीब 12 बजे के आसपास का है. दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में चार बदमाशों ने एक घर पर धावा बोल दिया. बदमाशों ने घर के दरवाजे और खिड़की पर ना सिर्फ फायरिंग की, बल्कि ईंट और पत्थर भी फेंके.
घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि चार बदमाश एक गली से गुजरते हैं. इस बीच वे सभी एक घर के सामने रुक जाते हैं और घर के दरवाजे पर जोर-जोर से लात मारने लगते हैं. इस बीच इनमें से एक शख्स ईंट उठाकर मकान की खिड़की पर जोर से मारता है. इस बीच चार लोगों में से एक हुडी (जैकेट) पहना शख्स हाथ में रखी रिवॉल्वर फायर कर देता है. हमलावरों में से एक शख्स बड़ा सा चाकू अपने हाथ में लिए रहता है, जिसे वह हवा में लहराता है. इस हंगामे को अंजाम देने के बाद चारों वहां से फरार हो जाते हैं.
चाकू से हमला कर किए थे कई वार
बता दें कि दिल्ली में इस तरह बदमाशों के वारदातों को अंजाम देने के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं. हाल ही में पिछले साल दिसंबर के महीने में दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में स्कूल के छात्र पर दो लड़कों ने जानलेवा हमला कर दिया था. स्कूली छात्र पर चाकू से हमला कर कई वार किए गए थे और साथ ही लात घूंसे से भी मारपीट की गई थी. मामला आदर्श नगर थाना इलाके के महात्मा गांधी रोड का था.
CCTV फुटेज में रिकॉर्ड हो गई थी घटना
पुलिस ने बताया था कि किसी विवाद को लेकर जहांगीरपुरी के रहने वाले दो लड़कों ने एक युवक का पीछा किया था. इसके बाद महात्मा गांधी मार्ग पर ही रोककर बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी थी. दूसरा युवक जब मौके पर आया था तो उसके संग जबरदस्त तरीके से चाकू बाजी भी की गई थी. घटना का पूरा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा था कि दो लड़कों ने स्कूली छात्र को पहले रोका और फिर मारपीट करने के बाद चाकू मारकर घायल कर दिया.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









