
दिल्ली में देर रात फिर भूकंप के झटके... आखिर क्यों बार-बार हिल रही राजधानी की धरती, जानें
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार-रविवार की रात 1:23 बजे हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 2.3 रिक्टर स्केल मापी गई. भूकंप का केंद्र दक्षिण-पूर्व दिल्ली में लगभग 5 किलोमीटर गहरे था, हाल के महीनों में ऐसे छोटे भूकंप बढ़ रहे हैं, जो बड़े भूकंप के संकेत हो सकते हैं.
Delhi earthquake prone: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार-रविवार की रात को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फ़ॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, रात करीब 1 बजकर 23 मिनट पर धरती हिली थी और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.3 मापी गई. 5 किलोमीटर गहराई में भूकंप का केंद्र दक्षिण पूर्व दिल्ली रहा.
राजधानी दिल्ली में भूकंप का केंद्र होने से दिल्लीवासियों की नींद उड़ा दी. हाल फिलहाल में दिल्ली में भूकंप के कई झटके महसूस किए जा रहे हैं जो कि भविष्य के लिए बड़ी चिंता का विषय बनता जा रहा है.
फरवरी 17, 2025 को दिल्ली में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 रही. भूकंप का एपिसेंटर भी दिल्ली था. भूकंप का केंद्र धौलाकुआं के पास दुर्गाबाई देशमुख कॉलेज के नजदीक था, जो जमीन की सतह से करीब 5 किलोमीटर की गहराई में था.
इस भूकंप के झटके को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद तक महसूस किए गए थे.
भारत के भीतर दिल्ली को भूकंप की जोन IV में रखा गया है, जो दूसरी सबसे अधिक जोखिम वाली श्रेणी है. इसकी मुख्य वजह हिमालयी क्षेत्र के टकराव क्षेत्र से सिर्फ लगभग 250 किलोमीटर की दूरी है.
यह भी पढ़ें: क्या पाकिस्तान का कराची तबाही के करीब है? भूकंप के 21 झटके धरती के अंदर बड़े हलचल के दे रहे संकेत

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









