
दिल्ली में दीपावली से पहले मिठाई के गोदाम पर छापा, 2500 किलो मिलावटी मावा जब्त
AajTak
त्योहारों के मौसम में जहां बाजारों में रौनक बढ़ रही है, वहीं मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं. दिल्ली पुलिस ने एक ऐसी ही साजिश का पर्दाफाश किया है, जो हजारों लोगों की सेहत के लिए खतरा बन सकती थी.
दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके में दक्षिणी रेंज क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है और एक गोदाम से करीब 2500 किलो मिलावटी मिठाई बरामद की है. पुलिस के मुताबिक, ये मिठाई दीपावली के दौरान राजधानी के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई की जानी थी. जांच में सामने आया है कि मिठाई को प्रतिबंधित केमिकल और मिलावटी मावे से तैयार किया जा रहा था.
जानकारी के मुताबिक, डीसीपी आदित्य गौतम के निर्देशन में क्राइम ब्रांच की दक्षिणी रेंज टीम ने शुक्रवार को रघुबीर नगर में एक छापा मारा. यह छापा मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने और बेचने की शिकायत के आधार पर डाला गया था.
छापेमारी के दौरान पुलिस को एक गोदाम में मिल्क केक और कलाकंद के सैकड़ों बॉक्स मिले. इन मिठाइयों में प्रतिबंधित रासायनिक पदार्थ मिलाकर उन्हें त्योहारी सीजन में दुकानों पर सप्लाई करने की तैयारी चल रही थी.
पुलिस ने मौके से करीब 2000 से 2500 किलो मिठाई जब्त की. बरामद मिठाई को सील कर दिया गया है और सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं.
अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्रवाई से साफ है कि फेस्टिव सीजन में मिलावटखोर बड़ी मात्रा में नकली मिठाई तैयार कर बाजार में उतारने की फिराक में थे. पुलिस फिलहाल गोदाम संचालक और सप्लाई चैन से जुड़े लोगों की पहचान में जुटी है.
क्राइम ब्रांच की ओर से कहा गया है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









