
दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत और एक युवक घायल, शराब से भरी कार से टक्कर
AajTak
दिल्ली के कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 55 साल की अनीता देवी की मौत हो गई और 21 साल का युवक रोहित कुमार घायल हो गया. आरोपी की कार से शराब की कई बोतलें मिलीं. आरोपी हरषित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, दो एफआईआर दर्ज की गई हैं.
दिल्ली के कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें 55 वर्षीय महिला अनीता देवी की मौत हो गई, जबकि 21 साल का युवक रोहित कुमार घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि दोनों को तुरंत डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां अनीता देवी को मृत घोषित कर दिया गया.
हादसे की जानकारी जगतपुरी थाने को अस्पताल से मिली. पुलिस की एक टीम तुरंत अस्पताल पहुंची, जबकि दूसरी टीम को घटनास्थल पर भेजा गया. पुलिस ने मौके पर दो वाहन बरामद किए. एक वाहन मृतक का था और दूसरा आरोपी की कार, जिससे टक्कर हुई थी. आरोपी की पहचान 30 वर्षीय हरषित के रूप में हुई है, जो करोल बाग का रहने वाला है.
सड़क हादस में महिला की मौत, एक युवक घायल
पुलिस ने आरोपी की कार की जांच की तो उसमें से 28 बीयर केन, 10 बीयर की बोतलें और 2 व्हिस्की की बोतलें मिलीं. पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत दो अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं.
पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरप्तार किया
फिलहाल घायल रोहित कुमार का इलाज चल रहा है. हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना के बाद से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








