
दिल्ली में छिपे 18 बांग्लादेशी गिरफ्तार, 5 ट्रांसजेंडर के वेश में पकड़े गए, मोबाइल में मिला प्रतिबंधित ऐप
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 18 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने दबोच लिया है. इनमें पांच ऐसे आरोपी भी शामिल हैं, जो ट्रांसजेंडर के रूप में पहचान छिपा कर रह रहे थे. इन लोगों ने अपनी शक्ल-सूरत और आवाज बदलने के लिए सर्जरी और हार्मोनल ट्रीटमेंट तक करा रखा था.
देश की राजधानी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 18 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने दबोच लिया है. इनमें पांच ऐसे आरोपी भी शामिल हैं, जो ट्रांसजेंडर के रूप में पहचान छिपा कर रह रहे थे. इन लोगों ने अपनी शक्ल-सूरत और आवाज बदलने के लिए सर्जरी और हार्मोनल ट्रीटमेंट तक करा रखा था. पुलिस कार्रवाई से अवैध घुसपैठियों के छिपने के नए तरीकों का चौंकाने वाला मामला सामने आया है.
100 झुग्गियों, 150 गलियों में कॉम्बिंग
दिल्ली पुलिस ने यह ऑपरेशन एक गुप्त सूचना के बाद शुरू किया. अभियान के पहले चरण में 100 से ज्यादा झुग्गियों और 150 संकरी गलियों में गहन तलाशी और सत्यापन अभियान चलाया गया. इस दौरान जब एक संदिग्ध से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने बांग्लादेशी नागरिक होने की बात स्वीकार कर ली. उसकी निशानदेही पर पुलिस को एक पूरा परिवार मिला, जो बिना वैध दस्तावेज के रह रहा था.
पहचान छिपाने के लिए बने ट्रांसजेंडर
पुलिस ने पहले चरण के अभियान में 13 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा, जिनमें 10 वयस्क और 3 बच्चे शामिल हैं. ये सभी विदेशी अधिनियम, 1946 के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए भारत में अवैध रूप से रह रहे थे. दूसरे चरण में पुलिस के हाथ ऐसे पांच आरोपी लगे, जिन्होंने खुद को पहचान से बचाने के लिए ट्रांसजेंडर का रूप धारण कर लिया था. उन्होंने महिलाओं की वेशभूषा, विग, मेकअप और चाल-ढाल अपनाई थी.
चेहरा बदलने के लिए कराई थी सर्जरी

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







