
दिल्ली में छात्रों ने 17 साल के लड़के को पीटा, 8 दिन बाद इलाज के दौरान नाबालिग की मौत
AajTak
दिल्ली के भजनपुरा इलाके में 15 दिसंबर को कुछ लड़कों ने एक युवक के साथ मारपीट की. जिससे वह घायल हो गया. उस दिन प्राथमिक उपचार के बाद लड़के को डॉक्टरों ने घर भेज दिया. लेकिन 23 दिसंबर को लड़के की तबीयत अचानक से बिगड़ी और उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
दिल्ली में स्कूली छात्रों के बीच विवाद के बाद हुई मारपीट में 17 साल के लड़के की मौत हो गई. मामला उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके का है. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. फिलहाल मामले में जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, छात्रों के बीच झगड़ा 12 दिसंबर को हुआ था.
झगड़े के बाद छात्रों के एक गुट ने 15 दिसंबर की शाम पांच बजे 17 साल के एक लड़के को भजनपुरा के डी ब्लॉक के पास पिटाई कर दी. इससे लड़के के सिर और चेहरे पर चोट आई गई. हालांकि, उस समय आपस में बातचीत कर किसी तरह मामला निपटा दिया गया. घायल लड़के को अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया.
पुलिस के मुताबिक, 23 दिसंबर को अचानक से लड़के की तबीयत बिगड़नी शुरू हुई. परिवार वाले तुरंत लड़के को लेकर जीटीबी हॉस्पिटल गए जहां से उसे आरएमएल के लिए रेफर कर दिया गया. वहां इलाज के दौरान 23 दिसंबर की रात को पीड़ित छात्र की मौत हो गई.
दिल्ली पुलिस को इस मामले में पहली शिकायत 23 दिसंबर को जीटीबी हॉस्पिटल से मिली थी. लड़के के पिता ने पुलिस को मारपीट की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने उनकी तहरीर पर मारपीट की एफआईआर दर्ज कर ली. अब पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है जिसके बाद मौत की असल वजह पता लगेगी. पुलिस का कहना है कि केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट बेहद अहम साबित होगी.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









