
दिल्ली में छठ पर्व पर रहेगा सरकारी छुट्टी, CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलान; रेलवे ने शुरू की खास पहल
AajTak
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने छठ त्योहार के मौके पर सोमवार को सरकारी छुट्टी घोषित कर दी है. भारतीय रेलवे ने भी देश के कुछ बड़े स्टेशनों को चयन किया है ताकि छठ से जुड़े अपने नए पहल को वहां लागू कर सके.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की कि 27 अक्टूबर को छठ पर्व के अवसर पर दिल्ली सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकारी छुट्टी रहेगा. यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक बयान में दी गई.
मुख्यमंत्री गुप्ता ने बताया कि यह छुट्टी सोमवार को घोषित किया गया है क्योंकि चार दिवसीय छठ पर्व का तीसरा दिन सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन भक्त नदियों या तालाबों के किनारे अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देते हैं. सुबह से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं और परिवार विभिन्न अनुष्ठान करते हैं. इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने 27 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है.
मुख्यमंत्री ने भक्तों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ प्रकृति को समर्पित एक त्योहार है, जहां लोग सूर्य देवता और छठी मैया की पूजा करते हैं. यह त्योहार आस्था, भक्ति और स्वच्छता का प्रतीक भी है और प्रकृति, पानी और सूर्य की पूजा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है.
भारतीय रेलवे की खास पहल
छठ पूजा के पावन मौके पर भारतीय रेलवे ने एक खूबसूरत पहल शुरू की है. देश के कई बड़े रेल स्टेशनों पर छठ के गीत बजाए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को त्योहार का माहौल और घर जैसी भावना महसूस हो.
यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2025 Samagri List: नहाय खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक, जानिए छठ पूजा के लिए जरूरी सामग्री लिस्ट

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









