
दिल्ली में छठ पर्व पर 'झाग का पहरा', केमिकल छिड़काव के बाद भी नहीं साफ हुई यमुना, AAP सरकार का दावा फेल
AajTak
दिल्ली सरकार की मंत्री और आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री आतिशी मार्लेना ने गुरुवार को कहा था कि यमुना से जहरीले झाग को हटाने के लिए चल रहे प्रयास में फूड ग्रेड केमिकल्स का उपयोग शामिल है. उन्होंने आगे दावा किया था कि जहरीला झाग अगले दो दिनों में गायब हो जाएगा.
राजधानी दिल्ली में छठ पर्व से पहले यमुना को साफ और स्वच्छ करने को लेकर दिल्ली जल बोर्ड के द्वारा बीते दो दिनों से केमिकल का छिड़काव कराया जा रहा है, बावजूद इसके जहरीला झाग कम होता नजर नहीं आ रहा. आज सुबह भी कालिंदी कुंज में यमुना नदी में बड़ी मात्रा में झाग नजर आया. झाग को खत्म करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी नाव पर सवार होकर लगातार केमिकल का छिड़काव कर रहे हैं. झाग के चलते छठ मनाने वाले श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
छठ का व्रत रखने वाली महिलाएं घुटने तक पानी में उतरकर सूर्य का अर्घ्य देती हैं. जहरीले झाग के बीच यमुना में उतरने पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में व्रतियों के सामने मुश्किल यह है कि वे कैसे पूजा करेंगी. वहीं अब इसको लेकर सियासत भी शुरू हो गई है. भाजपा ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यमुना के पानी के ऊपर सफेद झाग की परत ने छठ पर्व मनाने वाले पूर्वांचली लोगों की भावनाओं को आहत किया है.
आतिशी ने दो दिन में झाग खत्म करने का किया था दावा
दिल्ली सरकार की मंत्री और आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री आतिशी मार्लेना ने गुरुवार को कहा था कि यमुना से जहरीले झाग को हटाने के लिए चल रहे प्रयास में फूड ग्रेड केमिकल्स का उपयोग शामिल है. उन्होंने आगे दावा किया था कि जहरीला झाग अगले दो दिनों में गायब हो जाएगा. लेकिन उनका यह दावा हवा हवाई साबित होता नजर आ रहा है. ये हालात तब हैं जब केजरीवाल सरकार ने यमुना की सफाई के लिए अतिरिक्त बजट भी जारी किया है.
'यमुना में बढ़ रहा अमोनिया लेवल'
इस बीच आतिशी ने यूपी और हरियाणा की बीजेपी सरकारों पर आरोप लगाते हुए अनुरोध किया कि वे अपने गंदा पानी यमुना में छोड़ना बंद करें, जो बहकर दिल्ली में आता है और नदी को प्रदूषित करता है. दिल्ली सरकार लगातार आरोप लगाती रही है कि हरियाणा की फैक्ट्री से निकलने वाले पानी से यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ रहा है. दरअसल, यमुना के पानी में डिटरजेंट की मात्रा सीवेज से या फिर इंडस्ट्री से निकलने वाले कचरे से आती है. इसके चलते ही नदी में झाग बनता है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









