
दिल्ली में चुनाव से पहले सस्ती हुई बिजली, PPAC में भारी कटौती, BJP ने कहा- हमारी लड़ाई सफल हुई!
AajTak
बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में पीपीएसी के नाम पर लूट का मुद्दा भाजपा ने सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाया है. साथ ही संबंधित विभाग को पत्र भी लिखे गए हैं, जिसका नतीजा आज सामने आ गया है.
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को कहा कि बिजली कंपनियों द्वारा (पीपीएसी) यानी पावर परचेज एग्रीमेंट चार्ज के नाम पर जो दिल्ली के कंज्यूमर्स को लूटा जा रहा था, उसको डीईआरसी ने 50 फीसदी तक कम कर दिया है. बीजेपी का कहना है कि डीईआरसी के इस फैसले से अब दिल्ली वालों को पूरे बिजली के बिल पर 20 फीसदी सस्ती बिजली मिलेगी.
बीजेपी अध्यक्ष ने दावा किया कि पिछले दिनों उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल से मुलाकात की थी और डीईआरसी के अधिकारियों को पत्र भी लिखा था, जिसके बाद डीईआरसी ने ये फैसला लिया है.
'सड़क से विधानसभा तक बीजेपी ने उठाया पीपीएसी का मुद्दा'
आजतक से बात करते हुए सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में पीपीएसी के नाम पर लूट का मुद्दा भाजपा ने समय-समय पर सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाया है. साथ ही संबंधित विभाग को पत्र भी लिखे गए हैं, जिसका नतीजा आज सामने आ गया है.
बिजली कंपनी बीवाईपीएल-38.12 से कम करके 13.63 फीसदी कर दिया गया है. वहीं बीआरपीएल-35.83 से कम करके 18.19 फीसदी किया गया और टीपीडीएल-36.33 में 20.52 फीसदी की कमी की गई है.
'बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत'

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









