
दिल्ली में घटकर 422 हुआ AQI, लेकिन अभी भी डेंजर जोन में हवा की क्वालिटी
AajTak
दिल्ली में सुबह 6 बजे दिल्ली का 24 घंटे का ओवराल AQI 422 है, जो अभी भी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) की आब-ओ-हवा इन दिनों बेहद जहरीली हो गई है. पिछले कई दिनों से एयर क्वालिटी में गिरावट दर्ज की गई लेकिन अब कुछ सुधार होने की जानकारी सामने आई है. दिल्ली में बुधवार की सुबह AQI 500 से नीचे हो गया है. ऐसे में दिल्ली का एयर क्वालिटी "गंभीर प्लस" श्रेणी में रहने के बाद फिर से "गंभीर" श्रेणी में आ गई है.
सुबह 6 बजे दिल्ली का 24 घंटे का ओवराल AQI 422 है, जो अभी भी "गंभीर" श्रेणी में है. प्रदूषण में कमी के बावजूद 38 में से लगभग एक दर्जन स्टेशन अभी भी "गंभीर प्लस" श्रेणी में हैं. रोहिणी, वजीरपुर, आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, नरेला, मुंडका, अलीपुर, जहांगीर पुरी, सोनिया विहार और अशोक विहार जैसे स्टेशन अभी भी 24 घंटे का औसत AQI 450 से ऊपर दर्ज कर रहे हैं. यानी करीब 24 घंटे पहले प्रदूषण के स्तर में सुधार के बावजूद स्टेशन अभी भी खतरनाक रूप से प्रदूषित हैं.
दिल्ली के अलीपुर में 463, आनंद विहार में 454, अशोक विहार में 457, बवाना में 457, मुंडका में 463, नरेला में 453, ओखला फेज-2 में 407 और पंजाबी बाग में 440 AQI है.
इन इलाकों में 500 पार हुआ था AQI
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली के पंजाबी बाग, पूसा, रोहिणी, शादीपुर, सोनिया विहार, विवेक विहार, वजीरपुर, अलीपुर, आनंद विहार, बवाना, जहांगीरपुरी, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, नरेला, नेहरू नगर और प्रतापगंज जैसे इलाकों में AQI का स्तर 500 पहुंच गया था. बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी और जेएनयू ने ऑनलाइन क्लासेज का ऐलान किया है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के प्रयास, पराली बनी बड़ी समस्या

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









