
दिल्ली में गर्मी का कहर, जून में पहली बार पारा 40 डिग्री के पार, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल
AajTak
दिल्ली में जून महीने में पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. आया नगर में सबसे अधिक 44.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है और अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक जाने की चेतावनी दी है. रातों में भी गर्मी बनी रहेगी.
दिल्ली में रविवार को भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. जून महीने में पहली बार राजधानी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, सफदरजंग वेदर स्टेशन पर अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम स्टेशन पर पारा 42.6 डिग्री तक पहुंच गया.
दिल्ली के कई इलाकों में तापमान और भी ज्यादा रहा. दक्षिण दिल्ली के आया नगर में सबसे अधिक 44.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, वहीं लोधी रोड पर यह 42.3 डिग्री और सेंट्रल रिज इलाके में 42.9 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है. इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है और गर्मी से संबंधित बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है. विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे गर्मी से बचाव के उपाय करें और दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें.
44 डिग्री तक जा सकता है पारा IMD का कहना है कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इसके साथ ही हवा में नमी भी ज्यादा होगी, जिससे गर्मी और ज्यादा महसूस होगी. गर्मी के साथ-साथ उमस भरी हवाएं और भी अधिक परेशानी का कारण बन सकती हैं.
रात के समय भी सताएगी गर्मी रात के समय भी गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिलने वाली है. तापमान ज्यादा होने से रातें भी गर्म और असहज बनी रहेंगी. विशेषज्ञों का कहना है कि बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.
राजस्थान में 47.4 डिग्री पहुंचा पारा इस बीच, राजस्थान के इलाकों में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रही. श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बीकानेर (46.0 डिग्री सेल्सियस), बाड़मेर (45.9 डिग्री सेल्सियस), चूरू (45.6 डिग्री सेल्सियस), फलोदी (45.4 डिग्री सेल्सियस), जैसलमेर (45.2 डिग्री सेल्सियस) और कोटा (45.0 डिग्री सेल्सियस) जैसे अन्य शहरों में भी 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









