
दिल्ली में गफ्फार और नाईवाला मार्केट बंद, कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ने पर कार्रवाई
AajTak
कुछ दिनों से लगातार इन बाजारों में लोगों का हुजूम देखने को मिल रहा था. सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं और कोरोना नियमों का कही पर भी पालन होता नहीं दिख रहा था. इसी वजह से अब गफ्फार और नाईवाला मार्केट को शुक्रवार रात 10 बजे से 11 जुलाई की रात 10 बजे तक बंद कर दिया गया है.
दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर (Third Wave) को रोकने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. जो गलती दूसरी लहर के दौरान हुई थी, अब उन्हें सुधारने की कवायद दिख रही है. इसी कड़ी में दिल्ली की केजरीवाल (Kejriwal) सरकार लगातार सख्त फैसले ले रही है और कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने वाले तमाम लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन हो रहा है. अब दिल्ली की गफ्फार और नाईवाला मार्केट को इसी वजह से बंद कर दिया गया है.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










