
दिल्ली में कोरोना के मरीज घटे, लेकिन मौत का आंकड़ा बढ़ा, 4 ने गंवाई जान
AajTak
25 मई को कोरोना के 424 नए मामले आए. संक्रमण दर घटकर 1.89% हो गई है. कंटोनमेंट जोन की संख्या 483 है.
दिल्ली में 25 मई को कोरोना के 424 नए मामले सामने आए. इस बीमारी से 4 मरीजों की मौत हो गई और संक्रमण दर घटकर 1.89% पर पहुंच गई. पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के 22490 टेस्ट किए गए और 499 मरीज ठीक हुए. फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के कुल 1762 एक्टिव मामले हैं और कंटोनमेंट जोन की संख्या 483 रह गई है.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार दिल्ली का COVID-19 टैली बढ़कर 19,04,664 हो गया और मरने वालों की संख्या 26,207 हो गई.
मंगलवार को 418 नए मामले आए मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के 418 नए मामले दर्ज किए गए थे, जबकि पॉजिटिविटी दर 2.27 प्रतिशत थी. सोमवार को दिल्ली में 268 नए मामले सामने आए थे, जबकि पॉजिटिविटी दर 2.69 प्रतिशत थी.
13 जनवरी को 28,867 मरीज आए रविवार को कोरोना से एक मौत हुई और 365 मामले सामने आए. 1.97 प्रतिशत की पॉजिटिविटी दर रही. इस साल 13 जनवरी को महामारी की तीसरी लहर के दौरान दिल्ली में कोरोना के रोजाना आने वाले मामलों की संख्या 28,867 के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू गई थी. 14 जनवरी को पॉजिटिविटी दर 30.6 प्रतिशत दर्ज की गई थी, यह महामारी की तीसरी लहर के दौरान सबसे अधिक थी.
हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या मंगलवार को 1,841 से घटकर 1,762 हो गई. दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना रोगियों के लिए 9,613 बिस्तर हैं और उनमें से 101 पर मरीज हैं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









