
दिल्ली में कोरोना के डरावने आंकड़े, ढाई महीने बाद सबसे ज्यादा मौतें, अस्पतालों में 25% बेड बढ़े
AajTak
दिल्ली में बुधवार को कोरोना के डरावने वाले आंकड़े सामने आए. पिछले 24 घंटों में यहां 11 मौतें हुई हैं, जो ढाई महीने बाद सबसे ज्यादा है. वहीं, कोरोना के मामले बढ़ते देख मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अस्पतालों में बेड बढ़ाने के आदेश दे दिए हैं.
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना ने बुधवार को जो आंकड़े दिखाए, वो डराने वाले हैं. बीते 24 घंटे में यहां 1,819 नए मामले सामने आए और 11 मरीजों की जान गई. ढाई महीने बाद ये मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा था. इससे पहले 13 जनवरी को भी 11 मरीजों की ही मौत हुई थी. इस तरह दिल्ली में अब कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 11,027 हो गई है. कोरोना के मामले बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री अरविेंद केजरीवाल ने दिल्ली अस्पतालों में बेड बढ़ाने के आदेश दे दिए हैं. 8,838 हुई एक्टिव केसों की संख्या कोरोना के मामले जितनी तेजी से बढ़ रहे हैं, उतनी तेजी से लोग इससे ठीक नहीं हो रहे हैं. यही वजह है कि अब एक्टिव केसेस की संख्या फिर से भड़ने लगी है. बुधवार तक दिल्ली में एक्टिव केसेस की संख्या बढ़कर 8,838 हो गई. 21 दिसंबर के बाद ये सबसे ज्यादा है. पिछले साल 21 दिसंबर को दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 9,255 थी. एक तरफ जहां एक्टिव केस बढ़ रहे हैं, दूसरी तरफ रिकवरी रेट कम हो रहा है. रिकवरी रेट अब घटकर 97% पर आ गया है. वहीं डेथ रेट 1.66% पर पहुंच गया है. इसके अलावा एक बात ये भी डराने वाली है कि दिल्ली में कंटेंमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 2,009 हो गई है. अब तक दिल्ली में 6,62,430 मामले आ चुके हैं, जबकि 6,42,565 लोग ठीक हो चुके हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











