
दिल्ली में कोरोना की रफ्तार हुई तेज, 24 घंटे में 1934 नए केस, पॉजिटिविटी रेट 8% के पार
AajTak
दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना के मालमे फुल स्पीड से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 1934 नए मामले सामने आए हैं तो वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र में यहीं आंकड़ा 5218 पर पहुंच गया है.
दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना के मालमे फुल स्पीड से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 1934 नए मामले सामने आए हैं तो वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र में यहीं आंकड़ा 5218 पर पहुंच गया है. दोनों ही राज्यों में पिछले कई दिनों से मामले बढ़ोतरी की ओर जा रहे हैं. संक्रमण दर ने भी चिंता बढ़ा दी है. राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 8.10% पहुंच गया है, महाराष्ट्र में ये आंकड़ा काफी ज्यादा चल रहा है.
राहत की बात ये है कि मामले जरूर ज्यादा आ रहे हैं, लेकिन मौत का ग्राफ नहीं बढ़ रहा है. एक तरफ दिल्ली में पिछले 24 घंटे में किसी ने भी जान नहीं गंवाई है तो महाराष्ट्र में भी सिर्फ एक शख्स की मौत हुई है. जानकार मानते हैं कि ओमिक्रॉन के सबवैरिएंट की वजह से मामले जरूर तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन मरीजों में ज्यादा गंभीर लक्षण नहीं दिख रहे हैं. इसी वजह से अस्पतालों में मरीजों की संख्या ज्यादा नहीं चल रही है.
वैसे दिल्ली बुधवार को कोरोना केस में कमी दर्ज की गई थी. हजार से भी कम मामले दर्ज किए गए थे. लेकिन कम मामले के साथ-साथ टेस्टिंग की संख्या भी कम चल रही थी, उसी वजह से असल परिस्थिति का अनुमान लगाना मुश्किल था. लेकिन आज फिर कोरोना मामलों में बड़ा उछाल दर्ज कर लिया गया है. मामले सीधे 2 हजार के करीब पहुंच गए हैं.
इस समय दिल्ली-महाराष्ट्र के अलावा केरल और यूपी में भी कोरोना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इन सभी राज्यों में संक्रमण दर का भी बढ़ना चिंता में डाल गया है. देश की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3 हजार से ज्यादा (13,313) नए मामले देखने को मिले हैं. यह नंबर बुधवार के मुकाबले 8.7 फीसदी ज्यादा है. इसके अलावा बीते 24 घंटे में कोविड की वजह से 38 लोगों ने जान भी गंवाई है. फिलहाल भारत में कोविड के 83 हजार से ज्यादा मरीज (एक्टिव केस) मौजूद हैं.
कोविड वैक्सीन की बात करें तो कल 14 लाख से ज्यादा (14,91,941) कोविड टीके लगाये गए. देश में अबतक कोविड के 196 करोड़ से ज्यादा (1,96,62,11,973) कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












