
दिल्ली में कोरोना का संकट बढ़ा, जानिए अस्पतालों में ऑक्सीजन सपोर्ट, ICU बेड्स, वेंटिलेटर की क्या है स्थिति?
AajTak
दिल्ली में नाइट कर्फ्यू जैसी सख्ती भी बरती जा रही है, लेकिन कोरोना के मामलों में कमी नहीं आ रही है. दिल्ली में टेस्टिंग, कोरोना के केस, अस्पतालों में बेड्स को लेकर क्या हालात हैं, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने हर सवाल के जवाब दिए हैं.
दिल्ली में कोरोना वायरस के महाप्रकोप के बीच हालात लगातार बिगड़ रहे हैं. बीते दिन राजधानी में 13 हज़ार से अधिक मामले रिपोर्ट किए गए, जो अबतक का रिकॉर्ड है. दिल्ली में नाइट कर्फ्यू जैसी सख्ती भी बरती जा रही है, लेकिन कोरोना के मामलों में कमी नहीं आ रही है. दिल्ली में टेस्टिंग, कोरोना के केस, अस्पतालों में बेड्स को लेकर क्या हालात हैं, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने हर सवाल के जवाब दिए हैं. दिल्ली में क्या है कोरोना का हाल? प्रेस कॉन्फ्रेंस में सत्येंद्र जैन ने बताया कि कल दिल्ली में 13,468 केस आए थे, जबकि कुल 1 लाख 2 हज़ार से ज़्यादा टेस्ट किए गए. दिल्ली में बीते दिन 13.14% पॉजिटिविटी थी. पूरी दिल्ली में और देश मे कोरोना के केस बहुत तेज़ी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में सभी से ये अपील है कि बहुत ज़रूरी हो तभी घर से निकलें और कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करें, मास्क ज़रूर लगाएं. वहीं, डबलिंग रेट को लेकर मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से देश और दिल्ली, दोनों ही जगह मामले डबल हो रहे हैं. दिल्ली में कितना है मौतों का आंकड़ा? स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, दिल्ली में केस 13 हज़ार है हालांकि डेथ रेट 2-3 फीसदी के बीच ही है. जितनी भी मौतें हो रही हैं, वो दुखद है. बेड्स की किल्लत का क्या हाल है? सत्येंद्र जैन ने बताया कि अगर आप एप में देखेंगे तो पिछले हफ्ते 6 हज़ार बेड थे, अब 13 हज़ार से भी ज़्यादा बेड हैं. हम लगातार बेड की संख्या बढ़ा रहे हैं. जो नया आदेश दिया है, उसको लागू होने में 3-4 दिन लग जाते हैं. पूरे देश के लिहाज से देखें तो किसी भी प्रदेश में जितने अधिकतम कोविड बेड हैं, उसके दोगुने से भी ज़्यादा दिल्ली में बेड हैं. वेंटिलेटर की कमी पर क्या कहा? स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वेंटिलेटर कोरोना संकट के दौरान सबसे आखिरी टूल है. उससे पहले होम आइसोलेशन, ऑक्सीजन जैसे स्टेज हैं. अभी दिल्ली में वेंटिलेटर की कमी नहीं है. सरकारी एप और ग्राउंड पर स्थिति में अंतर? जमीनी हकीकत पर उठ रहे सवालों को लेकर सत्येंद्र जैन ने कहा कि हम लगातार नज़र बनाए हुए हैं, एप पर हर दिन में दो बार डाटा अपडेट हो रहा है. कुछ मौकों पर नंबर अपडेट होने में कुछ वक्त लगता है. लेकिन अगर किसी को बेड्स की सही जानकारी लेनी है, तो वो एप देखकर ही अस्पतालों में जाए और वहां पर फोन कर जरूर पता कर ले. सत्येंद्र जैन ने कहा कि जो मरीज है वह सीधा अस्पतालों में फोन करे और बेड को लेकर बात करे. दिल्ली में यहां के मरीजों के साथ-साथ दूसरे राज्यों के मरीजों का भी इलाज चल रहा है. केंद्र सरकार के अस्पतालों की क्या स्थिति है? दिल्ली में केंद्र के बेड्स की स्थिति पर सत्येंद्र जैन ने कहा कि केंद्र के अस्पतालों में बेड्स की संख्या नहीं बढ़ी है. राज्य सरकार ने केंद्र से बात की है. पिछली पीक में दिल्ली में केंद्र के अस्पतालों में 4100 बेड्स थे, इसबार सिर्फ 1100 हैं. केंद्र-राज्य में तालमेल की कमी पर मंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं है, क्योंकि केस अचानक बढ़ गए हैं ऐसे में सारी तैयारियां की जा रही हैं. सत्येंद्र जैन ने कहा कि अधिकतर लोग घरों में रुक रहे हैं, ऐसे में अस्पताल के बेड्स की जरूरत अधिक है. कोविड केयर सेंटर्स में कुल 5525 बेड्स हैं, जिनमें से 286 भर गए हैं. टेस्टिंग को लेकर मंत्री क्या बोले? मंत्री ने कहा कि किसी भी शहर में आज तक जितने भी टेस्ट हम कर रहे हैं नहीं किए गए हैं. दिल्ली में लगातार एक लाख से ज्यादा टेस्ट हम कर रहे हैं जो कि किसी भी शहर के हिसाब से दोगुने से भी ज्यादा है. हम बिल्कुल पारदर्शिता बरत रहे हैं, एक लाख टेस्ट में से 70 फीसदी RT-PCR हैं. क्या दिल्ली में लगेगा लॉकडाउन? सत्येंद्र जैन ने कहा कि पिछली बार लॉकडाउन लगाकर देखा था, लॉकडाउन से जो सबसे बड़ी सीख मिली वो यह कि अगर आप मास्क लगाएंगे तो इससे बच सकते हैं. कुछ लोगों का सोचना है कि हमने वैक्सीन लगवा ली अब हमें मास्क की जरूरत नहीं है. लेकिन सच ये है कि अगर आपने वैक्सीन लगवा भी ली है तो भी आपको मास्क जरूर पहनना है.
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







