
दिल्ली में कोरोना का कहर, 3594 से नए केस, 14 मौतें
AajTak
दिल्ली में कोरोना रिकवरी रेट 96.55 फीसदी है, वहीं एक्टिव मरीज़ 1.79 हैं. इसके अलावा यहां डेथ रेट 1.65 फीसदी और पॉजिटिविटी रेट 4.11 फीसदी है.
देश में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. हर दिन के साथ आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. ऐसे में एक बार फिर चिंता होना लाजमी है. कई राज्यों में लॉकडाउन की वापसी हुई है, जबकि कुछ राज्यों ने सख्त नियम लागू किए हैं. ऐसे में कोरोना की इस नई लहर से दिल्ली भी अछूती नहीं है. बता दें कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 3594 नए मामले सामने आए, जोकि बीते 4 दिसंबर के बाद सबसे ज्यादा नए मामले हैं. 4 दिसंबर को एक दिन में 4067 नए मामले सामने आए थे. वहीं पिछले 24 घंटों में 14 मरीजों की मौत होने की खबर है जोकि बीती 12 जनवरी के बाद सबसे ज्यादा है. 12 जनवरी को 1 दिन में 16 मरीजों की मौत हुई थी. वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या करीब 12,000 पहुंच गयी है. जोकि 17 जनवरी के बाद सबसे ज्यादा आंकड़ा है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











