
दिल्ली में कोरोना का कहर! अप्रैल में दिसंबर जैसा हाल, 2800 से ज्यादा नए केस मामले, 9 मौतें
AajTak
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2790 नए केस सामने आए. साथ ही 9 लोगों की मौत हो गई. अप्रैल के महीने में पिछले साल दिसंबर जैसे हालात दिखाई दे रहे हैं. दिल्ली में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गई है.
देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2790 नए केस सामने आए. साथ ही 9 लोगों की मौत हो गई. अप्रैल के महीने में पिछले साल दिसंबर जैसे हालात दिखाई दे रहे हैं. दिल्ली में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गई है. गुरुवार को 8 दिसंबर 2020 के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना सामने आए. 8 दिसंबर को 3188 नए मामले सामने आए थे. दिल्ली में अब संक्रमण दर 3.57 फीसदी हो गई है, जो कि 8 दिसंबर के बाद से सबसे ज्यादा है. 8 दिसंबर को यह दर 3.73 फीसदी थी.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











