
दिल्ली में केजरीवाल का क्लीन स्वीप, गुजरात मोदी के नाम तो हिमाचल में सियासी दुविधा...Exit poll से निकले पांच बड़े सियासी संदेश
AajTak
गुजरात, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर सोमवार को वोटिंग खत्म हो गई. इसी के साथ ही Exit Poll भी जारी कर दिए गए. गुजरात में जहां बीजेपी पूरे दम के साथ रिपीट करती दिख रही है, AAP का MCD में कब्जा हो सकता है और हिमाचल में कांटे की टक्कर रहेगी. जानते हैं इन Exit poll से निकले पांच बड़े सियासी संदेश...
तीन राज्य, अनेक समीकरण... गुजरात-हिमाचल और दिल्ली एमसीडी चुनावों के नतीजों का भले ही इंतजार हो लेकिन एग्जिट पोल ने इन राज्यों में बदले सियासी समीकरणों का संकेत दे दिया है. एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात में बीजेपी अपना दबदबा कायम रखने में सफल रही है तो हिमाचल में कांटे की टक्कर होने के बावजूद सत्ता परिवर्तन का ट्रेंड देखने को मिल रहा है. दिल्ली में तीनों एमसीडी के विलय के कार्ड के बावजूद बीजेपी बेअसर दिख रही है तो AAP की आंधी बीजेपी के सारे समीकरण फेल करती दिख रही है.
एग्जिट पोल के ये आंकड़े अगर चुनाव नतीजों में तब्दील होते हैं तो ये साफ जाएगा कि भविष्य की सियासत का मार्ग किस ओर जाएगा? तीन राज्यों के एग्जिट पोल के बड़े संदेश क्या हैं, किन बदलावों का ट्रेंड दिख रहा है और इनके दूरगामी संकेत क्या हैं हम आपको पांच बड़े सियासी संदेशों को समझाएंगे.
बीजेपी के लिए क्या संदेश
गुजरात में बीजेपी का किला वक्त के साथ और मजबूत होता जा रहा है. यह बात इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के नतीजों ने साबित कर दी. पिछले 27 सालों से काबिज बीजेपी एक बार फिर से गुजरात में रिकॉर्ड तोड़ तरीके से भले ही सत्ता में वापसी करती दिख रही है, लेकिन हिमाचल और दिल्ली एमसीडी की सत्ता उसके हाथों से निकलती नजर आ रही है.
यह बीजेपी के लिए सियासी तौर पर बड़ा झटका है. हिमाचल में पांच साल से सत्ता में है जबकि दिल्ली एमसीडी में बीजेपी 15 सालों से काबिज थी. इस बार दिल्ली की तीनों एमसीडी का एकीकरण कर चुनाव लड़ी थी. इसके बाद भी बीजेपी अपना वर्चस्व कायम नहीं रख सकी.
हिमाचल और एमसीडी चुनाव के एग्जिट पोल के सियासी संदेश साफ हैं कि बीजेपी हर चुनाव नरेंद्र मोदी के नाम और चेहरे पर नहीं जीत सकती है. राज्यों और निकायों को भी काम करना होगा. एक बात साफ है कि पीएम मोदी के नाम पर भीड़ तो जुटा सकते हैं, लेकिन वोट सरकार के काम पर ही मिलेगा.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










