
दिल्ली में कांग्रेस की भी सभी सात सीटों पर तैयारी? AAP के फॉर्मूले पर क्या बोले कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली
AajTak
आम चुनाव से पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच तनातनी बढ़ गई है. AAP के बाद कांग्रेस ने भी ऐलान कर दिया है कि उसने सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रखी है और पार्टी बेहतर स्थिति में है. हालांकि, कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व जो फैसला लेगा, उस पर आगे बढ़ा जाएगा.
आम चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक में शामिल पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग का पेंच उलझता जा रहा है. दिल्ली में एक दिन पहले AAP के फॉर्मूले पर कांग्रेस ने जवाब दिया है. कांग्रेस का कहना है कि हमने भी सभी सातों सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रखी है. अन्य पार्टियों की तुलना में भी कांग्रेस दिल्ली में बेहतर स्थिति में है. इन सभी लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने बैठकें और रैलियां की हैं. हालांकि, अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा.
बता दें कि मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को लेकर अपना रुख साफ किया है. दिल्ली की सत्ता में काबिज AAP का कहना है कि हमने दिल्ली में छह सीटों पर चुनाव लड़ने का प्लान बनाया है. जबकि एक सीट कांग्रेस को देने के लिए तैयार हैं. AAP सांसद संदीप पाठक ने कहा, योग्यता के आधार पर कांग्रेस पार्टी दिल्ली में एक भी सीट की हकदार नहीं है, लेकिन 'गठबंधन के धर्म' को ध्यान में रखते हुए हम उन्हें एक सीट की पेशकश कर रहे हैं. हम कांग्रेस पार्टी को एक सीट पर और AAP को छह सीटों पर लड़ने का प्रस्ताव देते हैं. जल्द ही हम अपने सभी 6 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर देंगे.
'तीन महीने से तैयारी कर रही है कांग्रेस'
AAP की इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने भी तेवर दिखाए हैं. दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा, जहां तक दिल्ली में कांग्रेस की बात है तो पिछले चुनाव में भी हमारी पार्टी ने किसी भी अन्य पार्टी से बेहतर प्रदर्शन किया था. हम 5 सीटों पर दूसरे नंबर पर थे. इस बार भी यहां तीन राजनीतिक पार्टियां हैं. इनमें से सिर्फ कांग्रेस पार्टी ने पिछले तीन महीनों में सभी सात लोकसभा सीटों के इलाकों में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है. पांच लोकसभा क्षेत्रों में बड़ी सार्वजनिक रैलियां की हैं. अन्य पार्टियों की तुलना में कांग्रेस बेहतर स्थिति में तैयार है.
यह भी पढ़ें: 'दिल्ली में कांग्रेस कहीं नहीं', AAP नेता संदीप पाठक ने आंकड़ों का दिया हवाला
'पार्टी हाईकमान तय करेगा'

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











